Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • CM योगी ने लगाए काशी के 100 दौरे : प्रदेश और देश में विकास का माडल यूं ही नहीं बना बनारस

CM योगी ने लगाए काशी के 100 दौरे : प्रदेश और देश में विकास का माडल यूं ही नहीं बना बनारस

By Shakti Prakash Shrivastva on October 13, 2022
0 599 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की आवाज में  पूरी रिपोर्ट  सुनने के लिए क्लिक करें।

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

प्राचीनतम धार्मिक नगरी के रूप में काशी का देश ही नहीं दुनिया में अपना अलग स्थान है। लेकिन इस प्राचीनतम नगरी ने हाल के दिनों में विकास के कई नए प्रतिमान स्थापित किये है। काशी कहें बनारस कहें या कहें वाराणसी आज यह प्रदेश ही नहीं देश में विकास का माडल बन गया है। इसका श्रेय यहाँ के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तो जाता ही है साथ ही बड़ा योगदान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी है। विकास की आधारशिलाओं से लेकर निर्माण कार्य और उनकी पूर्णता के बाद सफल लोकार्पण तक जिस लगन और समर्पण के साथ योगी यहाँ की परियोजनाओं में संलिप्त रहे वो अतुलनीय है। इस बाबत भी योगी आदित्यनाथ के नाम एक रिकार्ड बन गया। वो रिकार्ड है काशी आने का। चौंकिए नहीं यह सही है। आजाद हिंदुस्तान के इतिहास में योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री है जिन्होंने अपने दोनों कार्यकालों यानि लगभग साढ़े पाँच वर्षों में काशी के कुल 100 दौरे किये। इनमें अधिकांश बार बाबा विश्वनाथ की शरण में गए और दर्शन-पूजन भी किया।

दौरों में समीक्षा और निरीक्षण दोनों ही करते हैं योगी

आज भव्य काशी दिव्य काशी का उद्घोष जो नगर नागरिक करते है उसके पीछे मुख्यमंत्री के इन शताधिक दौरों का भी बड़ा रोल है। अपने दौरों के दौरान मुख्यमंत्री ने लगातार विकास कार्यों की न केवल समीक्षा बैठके किए बल्कि अधिकांशतः स्थलीय निरीक्षण भी करते रहे। इस गंभीरता और लगातार मानीटरिंग के चलते आज दुनिया में घाटों और मंदिरों के नगर के रूप में ख्यातिप्राप्त काशी अब विकास का रोल माडल बन चुका है। पूरी दुनिया में इसकी विकास की चर्चाएं हो रही हैं। इस महीने ही बीते ग्यारह दिनों में मुख्यमंत्री का दो काशी दौरा हो चुका है।

एक उदाहरण है काशी-विश्वनाथ कारीडोर प्रोजेक्ट

उदाहरण के तौर पर काशी का सबसे प्रतिष्ठापरक प्रोजेक्ट था काशी-विश्वनाथ कारीडोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नव्य व भव्य स्वरूप के नवनिर्माण की पहली से आखिरी ईंट तक के गवाह रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी के अपने दौरों को विकास और कानून व्यवस्था के साथ-साथ काशी के चतुर्दिक विकास को समर्पित रखा। जिसका परिणाम आज दिख रहा है। अभी बहुत कुछ होना शेष है। मुख्यमंत्री योगी की स्पष्ट मंशा है कि जनता से जुड़े विकास के काम अपने तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरे हों। जहां तक काशी का प्रश्न है सनातन नगरी काशी के कायाकल्प में शहर की पौराणिक पहचान को कायम रखने के लिए हर योजना पर उनकी पैनी नजर हैं।

2019 और 2021 में सर्वाधिक 23 बार आए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते 11 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी के लिए काशी आए थे। उनके काशी दौरों पर नजर डालें तो पता चलता है कि यह उनका 100वां दौरा था। इसके पहले 2017 में 6 बार, वर्ष 2018 में 22 बार, वर्ष 2019 में 23 बार, वर्ष 2020 में 13 बार, वर्ष 2021 में 23 बार और 2022 में 11 अक्टूबर तक 13 बार यहां आ चुके हैं। यानि इस तरह से योगी का 100 बार काशी दौरा हो चुका है और उनके दूसरे कार्यकाल का अधिकांश समय अभी बाकी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *