Responsive Menu
Add more content here...
October 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

अब पार्टी में ही ‘स्वामी’ का विरोध

By Shakti Prakash Shrivastva on February 8, 2023
0 526 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

हिन्दू धर्मग्रंथ रामचरित मानस पर समाजवादी पार्टी के महासचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिये गए बयान से उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सहित कई और विपक्षी दल भी स्वामी के बयान पर गहरा असंतोष जताते हुए विरोध कर रहे है। खासकर इस विवाद के बाद समाजवादी पार्टी द्वारा संगठन में उनको महासचिव बनाए जाने को लेकर अब समाजवादी पार्टी को भी विपक्षी कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। विपक्षियों का मानना है कि ऐसा कर पार्टी ने अपनी मंशा जता दी है कि उसकी प्राथमिकता क्या है। हालांकि स्वामी का विरोध अब उनके अपने पार्टी के अंदर भी शुरू हो गया है। हालिया जो मामला सुर्खियों में आया है उसमें उनकी पार्टी की प्रवक्ता डॉ रोली तिवारी मिश्रा ने ही उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डॉ रोली ने अपने ट्विटर एकाउंट से किए गए ट्वीट में उत्तर प्रदेश में धार्मिक उन्माद और जातीय संघर्ष फैलाने की चेष्टा करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग की है। उन्होने यह भी जिक्र किया कि ऐसे धर्मद्रोहियों से राष्ट्र को खतरा है। इतना ही नहीं सपा नेत्री स्वामी पर लगातार हमलावर हैं। यही डॉ रोली है जिन्होने अपने एक ट्वीट में यह लिखा था कि हर तरफ सनातन धर्म के खिलाफ साजिश कर हिन्दू जातियों को बांटकर क्या देश में गृहयुद्ध जैसी भूमिका रची जा रही है। स्वामी से खार खाई हुई  डॉ रोली ने पूर्व में एक बार स्वामी प्रसाद को चैलेंज किया था। उन्होने रामचरित मानस के मुद्दे पर जनता के सामने लाइव शास्त्रार्थ करने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य को आमंत्रित किया था। यह अलग बात है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब देखना ये होगा कि स्वामी के मामले में सरकार का स्टैंड क्या है। दूसरे पार्टी के अंदर में उपज रहे असंतोष को देखते हुए पार्टी आलाकमान स्वामी प्रसाद मौर्य पर क्या निर्णय लेती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *