Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

INDIA पर अखिलेश का दाँव!

By Shakti Prakash Shrivastva on July 25, 2023
0 613 Views

                                                                                           शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव
बीजेपी विरोधी देश के छब्बीस विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA को देश के किसी हिस्से में चाहे कितनी भी तवज्जो मिल जाए लेकिन उसके लिए या कहें उसके सियासी मजबूती के लिए यूपी की राह आसान होना बहुत जरूरी है। क्योंकि देश की सियासत में यूपी इकलौता ऐसा राज्य है जहां से सर्वाधिक अस्सी
लोकसभा सांसद चुने जाते हैं। इसलिए यहाँ की सियासत में जिसकी पैठ है उसकी कीमत राष्ट्रीय फलक पर होना सियासी मजबूरी बन जाती है। भले ही कांग्रेस राष्ट्रीय फलक पर INDIA का सबसे मजबूत घटक है लेकिन यूपी जैसे अहम सियासी राज्य में वो अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। यूपी में वो अस्तिव बचाने की लड़ाई लड़ रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में उसका वोट शेयर 2.33% तक सिमट चुका है। इतिहास में पहली बार यूपी विधानपरिषद में कांग्रेस पार्टी का एक भी सदस्य नहीं है। विधायक भी महज दो है। यही वजह है प्रियंका-राहुल जैसे कद्दावर नेता ने पिछले साल भर से कोई मीटिंग नही की। यहाँ किसी दल से उसका अभी तक गठबंधन भी नहीं है। यूपी को लेकर पार्टी की अभी तक की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस नेता राहुल ने यूपी में भारत जोड़ो यात्रा के लिए यूपी को सिर्फ ढाई दिन का समय दिया और 3 लोकसभा सीटों को ही कवर किया। ऐसे में कांग्रेस के पास एक ही विकल्प है कि INDIA की मजबूती के लिए यूपी में सपा का साथ ले। ऐसे में अखिलेश का भी एक सपना पूरा हो जाएगा।

                             अखिलेश चाहते हैं कि सपा को एक राष्ट्रीय पार्टी बनाए। इसके लिए बाकायदा उन्होंने सितंबर-2022 के पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में संकल्प भी ले चुके हैं। इस क्रम में राज्य के बाहर भी चुनाव लड़ने के पक्ष में है। इस संदर्भ में वो INDIA से अपने लिए अन्य राज्यों में सीटों की मांग कर सकते हैं। महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष अबू हसन आजमी ने अखिलेश से मुलाकात कर महाराष्ट्र में पार्टी के लिए कम से कम दो सीटे मांगने को कहा है। हालांकि ऐसा नहीं है कि सपा राज्य से बाहर पहली बार चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। इससे पहले वो 2003 में हुए मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव में 7 सीटें जीत चुकी है। महाराष्ट्र के पिछले विधानसभा चुनाव में भी सपा ने दो सीटें जीती थीं, जिनमें से एक मानखुर्द शिवाजी नगर क्षेत्र से वहां के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी विधायक हैं। गुजरात के पिछले विधानसभा चुनाव में भी सपा को एक सीट मिली थी। इससे उत्साहित होकर ही अखिलेश अन्य राज्यों में पार्टी को ले जाना चाहते हैं। सियासी जानकारों की माने तो यह अभी से तय लग रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव NDA और INDIA के बीच होगी। यूपी NDA में बीजेपी, अपनादल-एस, निषाद पार्टी और सुभासपा ही 4 प्रमुख दल हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में इन दलों के पास यूपी में वोट शेयर तकरीबन 42% था जबकि कुल 288 सीटें हैं। यूपी विपक्ष यानी INDIA की बात करें तो सारी राजनीति सपा के इर्द-गिर्द ही नजर आती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को 111 सीटों पर जीत मिली थी जबकि वोट शेयर 32.1% रहा। पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो बीजेपी के वोट शेयर में 1.62 फीसदी और सपा के वोट शेयर में 10.23 फीसदी का इजाफा हुआ था। इससे साफ है कि वोट शेयर में ग्रोथ की गुंजाइश भी इन्हीं दो पार्टियों के पास है। यूपी में अब INDIA की सारी निगाहें सपा की ओर हैं और सपा इस अवसर को अपने सपने पूरे करने के लिए इस्तेमाल करने के लिए तैयार बैठी है।
सियासी जानकार मानते है कि इस आम चुनाव में सपा और कांग्रेस 80 और 20 के फॉर्मूले पर मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। यानी यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 20 पर कांग्रेस और 60 पर सपा चुनाव लड़ सकती है। ये 2017 विधानसभा चुनाव का ही पुराना फॉर्मूला है। तब भी दोनों पार्टियों के बीच इसी मसौदे
पर गठबंधन हुआ था। इस बार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अपनी कीमत विधिवत लगा चुके है और उसके सौदेबाजी के लिए वो पूरी तरह मन बना चुके है। देखना बस ये दिलचस्प होगा कि जो कयास लगाया जा रहा है उसी अनुपात में सीट शेयर होता है या इसमें अखिलेश कोई दाँव चलते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *