Responsive Menu
Add more content here...
October 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देवरिया हत्याकांड : रंग लाएगी ये ‘हैसियत’ की हिना !

देवरिया हत्याकांड : रंग लाएगी ये ‘हैसियत’ की हिना !

By Shakti Prakash Shrivastva on October 13, 2023
0 544 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

                            देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित फतेहपुर गाँव के लेड़हा टोला में दो अक्टूबर को हुए सामूहिक हत्याकांड को लेकर प्रदेश में हर दिन सियासत के नए-नए रंग देखने को मिल रहे है। अभी घटना को हुए दो हफ्ते भी नहीं हुए हैं लेकिन प्रदेश में सत्तारूढ़ दल बीजेपी और प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी आमने-सामने आ गए हैं। देवरिया के सदर बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सपा को चुनौती देने और हैसियत शब्द का इस्तेमाल किये जाने को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने गंभीरता से लेते हुए शलभ के हैसियत शब्द पर पलटवार किया है। हैसियत शब्द से पक्ष और विपक्ष के इन दोनों नेताओं का यह विवाद जिस तेजी से तूल पकड़ रहा है उससे लगता है कि इससे प्रदेश का सियासी रंग और सुर्ख होने वाला है। क्योंकि यह समय धीरे-धीरे लोकसभा चुनाव के मुहाने की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में यह मुद्दा प्रभाव दिखा सकता है।

बीजेपी की तरफ से देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में अपने भावुक सम्बोधन में न केवल हत्याकांड में अपने पाँच परिवारीजनों को खोने वाले दुबे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की बल्कि आरोपी यादव कुनबे को सख्त चुनौती भी दे डाली। साफ शब्दों में कहा कि दुबे परिवार की जो नृशंस हत्या हुई उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी का गुंडाराज देखा है। इसी वजह से सदा-सदा के लिए उन्हे सत्ता से बाहर कर दिया है। इतना ही नहीं आगे तीखे तेवर दिखाते हुए यह कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडे मेरे ऊपर आरोप लगाते हैं कहते हैं कि विधायक ने हत्या कराई… अरे मैं चुनौती देता हूं तुम्हारी हैसियत है तो एक हजार जांच करा लो। शलभ मणि की हैसियत वाली यह बात समाजवादी नेताओं को चुभ गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने तुरंत इस पर पलटवार करते हुए ट्विटर यानि एक्स पर पोस्ट किया कि विधायक जी, सपा तो विपक्ष में है। आप सियासी रोटी सेंकना बंद कर प्रशासन की जवाबदेही व जिम्मेदारी तय करा लें और अगर पीड़ितों को निष्पक्ष न्याय दिलाने की आप में हैसियत हो तो न्याय जरूर दिला दें। शिवपाल यादव का एक्स पर यह पलटवार देख शलभ मणि ने भी एक्स पर ही शिवपाल को जवाब दिया। लिखा कि शिवपाल जी, आपकी सरकार का आतंक लोग भूले नहीं, ये पूरा विवाद ही 2014 से है। जब आप सत्ता के मद में अन्याय करा रहे थे। जवाहरबाग से लेकर देवरिया तक जमीनें कब्जा करवा रहे थे। आज भी सपा भले विपक्ष में है, पर अराजकता ही इसकी पहचान है, योगी जी की सरकार है, इसीलिए न्याय की उम्मीद है। बाकी फिर कहता हूं, एक हजार मुकदमे करा लीजिए, या धमकियां दिलवा लीजिए, न डरा हूं, न डरूंगा, गुंडों को गुंडा कहूंगा और भू माफिया को भूमाफिया।

इन दोनों नेताओं की इन चुनौतियों से यह साफ हो गया है कि आने वाले समय में हैसियत शब्द वाला यह सियासी तूफान और गहरा सकता है। जिस मामले में इन दो नेताओं के बीच हैसियत शब्द को लेकर अहम टकरा रहा है उसमें जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित फतेहपुर गांव में बीते दो अक्टूबर को सुबह लगभग छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या से गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग यह मानते हुए दूसरे पक्ष सत्य प्रकाश दुबे के घर पर धावा बोल देते है कि यह हत्या उन्होंने ही की है। घर में घुसकर भीड़ ने पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। अब परिवार में ससुराल में रह रही शादीशुदा बड़ी बेटी, किसी कार्यवश घर से बाहर रहने वाला बड़ा बेटा और वारदात में घायल छोटा बेटा बचे हैं। छोटे बेटे का इलाज गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में चल रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *