Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • अखिलेश जान रहे हैं कि ‘चाचा’ के बिना नहीं फतह होगा यूपी मिशन

अखिलेश जान रहे हैं कि ‘चाचा’ के बिना नहीं फतह होगा यूपी मिशन

By Shakti Prakash Shrivastva on September 8, 2021
0 214 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। उम्र का तकाजा कहें या मुंह में सिल्वर स्पून लेके पैदा होने का दंश सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक समय अपने जिद्दी निर्णय के चलते समाजवादी पार्टी जैसी पार्टी के भविष्य पर ग्रहण लगाने का कारण बने थे। लेकिन कहते हैं समय बड़ा बलवान होता है। जिस चाचा के साये में राजनीति का ककहरा सीखा उसी चाचा शिवपाल यादव को पार्टी और अपना दुश्मन मान अमर्यादित तरीके से पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। वही अखिलेश आज महज लगभग पाँच साल बीतते-बीतते उसी चाचा को मर्यादित तरीके से सम्मान के साथ-साथ लाने और पुनः हमसफर बनाने को तैयार है। उन्हे बीते दिनों में इस बात का बखूबी एहसास हो गया है कि उत्तर प्रदेश की चुनावी वैतरणी बिना चाचा के साथ लिए नहीं पार किया जा सकता है। ऐसे में जबकि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक पार्टियों के संदर्भ में दुदुंभी बज चुकी है। चुनाव में सत्ता की प्रबल दावेदार समाजवादी पार्टी भी तैयारियों के क्रम में चुनावी आचरण करना शुरू कर दिया है। एसी कल्चर में आरामतलब हो चुके पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश भी अब मैदान में उतर गए है। अपने पिता मुलायम सिंह यादव के नक्शेकदम पर अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल होने लगे है। इस क्रम में सोमवार को जहां अखिलेश यादव ने आगरा में कोरोना काल में वरिष्ठ नेताओं की मृत्यु के बाद परिजनों को सांत्वना दी वहीं मंगलवार को अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे। मैनपुरी में मीडिया से मुखातिब अखिलेश ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव का दल छोटा है, फिर भी उनका पूरा सम्मान होगा। सपा उनके लिए सीट छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि शिवपाल से उनकी फोन पर बातचीत होती है। इससे ये तो लगने लगा है कि अखिलेश यादव की शिवपाल यादव के खिलाफ जो तल्खी थी वो लगभग समाप्त हो गयी है। पार्टी के वरिष्ठ इसे पार्टी हित में मानते है। कई पार्टी नेताओ का मानना है कि शिवपाल जी की सांगठनिक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। पार्टी अभी तक इसी कमी से उबर नहीं पा रही थी। हालांकि पार्टी से बाहर राजनीति के जानकारों का भी मानना है कि शिवपाल के साथ आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी को विधानसभा चुनाव में निःसन्देह फायदा होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *