Responsive Menu
Add more content here...
August 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

क्यों भटके ‘यूपी के दो लड़के’

By Shakti Prakash Shrivastva on January 4, 2023
0 552 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

राजनीति एक ऐसा क्षेत्र है जहां ये कहना मुश्किल होता है कि आज जो साथ है वो कब तक साथ रहेगा। आज से ठीक लगभग पाँच साल पहले की बात है जब यूपी में विधानसभा के चुनाव  होने वाले थे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव साथ-साथ लड़ने के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने गठबंधन किया था। राजनीति के योजनाकार टीम पीके यानि प्रशांत किशोर की टीम कांग्रेस के लिए काम कर रही थी। इस टीम के संयोजन में लखनऊ में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में तत्कालीन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में  इस आशय की घोषणा की गई थी। एक नारा दिया गया था कि यूपी को ये साथ पसंद है,साइकिल और ये हाथ पसंद है,तरक्की की ये बात पसंद है’। इसके बाद से ही राहुल और अखिलेश के रूप में यूपी के ये दो लड़के खासे सुर्खियों मे आ गए थे। लेकिन इसे ही राजनीति कहते हैं कि महज चंद वर्षों के बीतते ही इन पंक्तियों के मायने बदल गए। इतने बदल गए कि जिस पार्टी यानि बीजेपी के खिलाफ यह जुगलबंदी हुई थी साइकिल सुप्रीमो अखिलेश आज उस पार्टी के साथ-साथ पसंद है वाली कांग्रेस को भी उसी तराजू पर रख कर तौल रहे हैं। अखिलेश कह रहे है कि मेरे लिए कांग्रेस और बीजेपी एक जैसे है वही कांग्रेस युवराज राहुल गांधी कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा राष्ट्रीय नही है। आम आदमी के लिए यह अचरज का विषय हो सकता है लेकिन राजनीति के लिए ये सामान्य है। हालांकि यह भी सच है कि राजनीति में बिना किसी मतलब के कुछ भी नहीं बदलता लिहाजा यहाँ यह जानना आवश्यक है कि इसके पीछे के निहितार्थ क्या है। राजनीति के जानकारों की मुताबिक मैनपुरी उपचुनाव जीतने के बाद उत्साहित अखिलेश जानते हैं कि कांग्रेस फिलहाल प्रदेश में हाशिये पर है और ऐसे में जबकि उनके सामने स्थानीय निकाय चुनाव है। इस चुनाव में कांग्रेस के साथ होने या न होने का उनके ऊपर कोई असर नहीं पड़ेगा। वही तुलनात्मक तौर पर कमजोर कांग्रेस जान रही है कि एसपी, बीएसपी और बीजेपी का अस्तित्व उन्ही के वोटरों से बना है लिहाजा वो अपने वोटरों की वापसी की जुगत में है। वो लोकसभा चुनाव में सपा की जगह लेना चाहती है। इसलिए लोकसभा के चुनाव तक राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा ये देखना दिलचस्प होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *