Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

फिर अलग हुए राजभर !

By Shakti Prakash Shrivastva on October 22, 2025
0 188 Views

                                                                              शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश और केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन यानि एनडीए की सरकार है। उत्तर प्रदेश की सरकार में शामिल दलों में एक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भी है। इस पार्टी ने अपने आपको गठबंधन से अलग होने का ऐलान किया है। इस आशय का ऐलान पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को सीटें न दिए जाने के विरोध में किया है। हालांकि वो उत्तर प्रदेश सरकार में बाकायदा पूर्ववत बने रहेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सुभासपा ने गठबंधन में होने का हवाला देते हुए बीजेपी से अपने लिए कुछ चुनिंदा सीटों की मांग की थी। क्योंकि बिहार में पार्टी अपना पाँव पसारने की इच्छुक है। इसके लिए पार्टी सुप्रीमो राजभर पिछले दो सालों से चुनावी तैयारी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने न केवल पूरे प्रदेश में दौरा किया बल्कि जनसभाएं और रैलियाँ भी कीं। जबचूनाव नजदीक आया तो उन्होंने इस बाबत बीजेपी हाइकमान समेत गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। उन्होंने गठबंधन के प्रभावी दलों के नेताओं से भी मुलाकाते की और एक दर्जन से अधिक सीटे दिए जाने की मांग की। लेकिन जब गठबंधन के प्रत्याशियों का ऐलान हुआ तो उसमें सुभासपा को एक भी सीटें नहीं दी गई। सीट बंटवारे में सिर्फ बिहार के स्थानीय दलों को ही हिस्सेदारी दी गई है। इससे नाराज होकर सुभासपा सुप्रीमो राजभर ने बिहार में एनडीए से गठबंधन तोड़ते हुए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इतना ही नहीं चुनाव के पहले चरण में 47 सीटों पर अपने प्रत्याशी भी उतार दिए। पहली सूची भी जारी कर दी साथ ही अगली सूची जारी करने ऐलान भी कर दिया।

पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर की मुताबिक हमने तो पूरी कोशिश थी, लेकिन हमारी मांग पर किसी ने कोई तवज्जो नहीं दी। लिहाजा हमें न चाहते हुए अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र से आकर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है तो हम क्यों नहीं लड़ सकते। ओमप्रकाश ने कहा कि हमने बहुत समय तक प्रतीक्षा किया, लेकिन बीजेपी की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया तब हमने प्रत्याशी उतारा है। उन्होंने कहा है कि हमने 153 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। हर सीटों पर हमारे समर्थक मतदाताओं की भारी संख्या है।

राजभर ने कहा कि बिहार में मिलकर चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बिहार प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, विनोद तावड़े समेत सभी बड़े नेताओं से गठबंधन को लेकर चर्चा की थी, सभी ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन उन्होंने अंततः मेरी मांग अस्वीकार कर दी। पटना में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि राजद ने हमें 5 सीटें देने का ऑफर दिया था, लेकिन हमने बिहार में भी गठबंधन को बनाए रखने के लिए उसे ठुकरा दिया। लेकिन बीजेपी की तरफ से जब कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो हमने भी अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *