Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • गोरखपुर एम्‍स में कोविड अस्पताल तैयार, शनिवार से भर्ती होंगे संक्रमित मरीज

गोरखपुर एम्‍स में कोविड अस्पताल तैयार, शनिवार से भर्ती होंगे संक्रमित मरीज

By Nikhil Pal on May 14, 2021
0 229 Views

गोरखपुर(शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव)- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स),गोरखपुर में कोविड अस्पताल की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। हालांकि गुरुवार को ही 10 बेड तैयार कर दिया गया लेकिन कुछ जरूरी सामान उपलब्ध न होने के चलते अभी मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। एम्स प्रशासन के अनुसार शनिवार की शाम से मरीजों की भर्ती शुरू करने की कोशिश की जा रही है।एम्स में 10 बेड का अस्पताल तैयार कर दिया गया है। आक्सीजन सिलेंडर आ गया है। सभी बेड पर आक्सीजन प्वाइंट बना हुआ है। लेकिन रेगुलेटर, फेस मास्क, हाईफ्लो केनल नेजुला, आइबी सेट (बोतल से दवा चढ़ाने वाला स्टैंड) आदि जरूरी चीजों की उपलब्धता अभी नहीं हो पाई है। ईद को लेकर कई कर्मचारी अवकाश पर चले गए हैं।

शनिवार से भर्ती होंगे मरीज

एम्स गोरखपुर के मीडिया प्रभारी डा. शशांक ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि शनिवार की शाम तक हम 30 बेड का अस्पताल शुरू कर दें। मरीजों की भर्ती शुरू हो जाएगी। दरअसल मरीजों के भोजन भी दिया जाना, इसके लिए खाना बनाने वाला चाहिए, जो अभी मिल नहीं पाया है। हमारी रीयल टाइम पालीमरेज चेन रियेक्शन (आरटीपीसीआर) जांच की लैब भी तैयार है। इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) से अनुमति मिलने के बाद उसे भी शुरू कर देंगे। अभी यहां ट्रूनेट से कोरोना की जांच की जा रही है।एम्स के लैब में अब आरटीपीसीआर जांच भी हो सकेीग। अभी तक मंडल में यह सुविधा आरएमआरसी एवं बीआरडी मेडिकल कालेज में है। जांच लैब लगभग तैयार हो चुकी है। मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर ने बताया कि एम्स में भी आरटीपीसीआर जांच शुरू हो जाने के बाद जांच रिपोर्ट जल्दी आ सकेगी। यहां प्रतिदिन करीब तीन हजार नमूनों की जांच हो सकेगी।चौरी चौरा में 50 बेड का कोविड अस्पताल भी जल्द शुरू हो जाएगा। यहां आक्सीजन की आपूर्ति को लेकर पाइप लाइन आदि का काम हो चुका है। एक आक्सीजन प्लांट भी लगाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि चौरी चौरा में एक से दो दिन में कोविड अस्पताल शुरू हो जाएगा। बड़हलगंज में स्थापित हो रहे अस्पताल में भी तेजी से काम चल रहा है। सिविल से जुड़े कार्य हो रहे हैं। अन्य कार्य भी जल्द शुरू हो जाएंगे। वहां के लिए वेंटीलेटर बेड भी उपलब्ध हो गया है। इसकी के साथ हरनी में भी 50 बेड का कोविड अस्पताल शुरू करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *