Responsive Menu
Add more content here...
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • सीएम योगी के भावनात्मक प्रयोग से बना एक और  रिकार्ड…

सीएम योगी के भावनात्मक प्रयोग से बना एक और  रिकार्ड…

By Shakti Prakash Shrivastva on September 27, 2024
0 377 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

यूँ तो देश के राज्यों में उत्तर प्रदेश कई मामलों में नंबर एक पायदान पर है। खासकर केंद्र सरकार की जनसरोकारी नीतियों के क्रियान्वयन के मामलों में उत्तर प्रदेश देश के कई राज्यों से आगे है। कई नीतियाँ ऐसी है जिनके क्रियान्वयन में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कुछ भावनात्मक प्रयोग किए और वो प्रयोग सफल रहे। उन्ही मे से एक है वृक्षारोपण कार्यक्रम का। इस कार्यक्रम रूपी अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम से जाना गया। देश के सभी राज्यों ने प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान को सफल बनाने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस अभियान को धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर के रूप में प्रस्तुत किया गया। प्रदेश की जनता ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया नतीजतन इस अभियान को उत्तर प्रदेश में जबरदस्त सफलता मिली। प्रदेश में इस अभियान के तहत 26.5 करोड़ पेड़ लगाए गए जिसके चलते समूचे देश में प्रदेश को सबसे आगे रहने का कीर्तिमान कायम हुआ। इस आशय का खुलासा देश के वनमंत्री भूपेन्द्र यादव ने अपने पोस्ट में साझा किया कि उत्तर प्रदेश इस अभियान के तहत प्रदेश में 26.5 करोड़ पौधे रोपित कर कीर्तिमान कायम करते हुए सबसे आगे चल रहा है। देश के वनमंत्री ने देश के मानचित्र के साथ यह साझा किया है कि कौन सा राज्य कितने पौधे लगाकर किस पोजीशन पर है। वनमंत्री के इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान में प्रदेशवासियों के बढ़चढ़ कर भागीदारी करने पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि माता भुमि: पुत्रोंsम पृथिव्या: मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेशवासियों ने धरती मैया के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में यह अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित किया है। यह कीर्तिमान प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर प्रदेशवासियों की अटूट प्रतिबद्धता और अपार जनसमर्थन का प्रमाण है। इस वृक्षारोपण अभियान में सहभागी रहे सभी सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और प्रदेश सरकार के कर्मठ कर्मचारियों को हार्दिक बधाई व अभिनंदन। एक पेड़ माँ के नाम इस अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर किया था। इसमे लोगों से अपील की गई है कि अपने माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाएं। इस अभियान को चलाने के लिए तीनों सेनाओं, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों, रक्षा लेखा महानियंत्रक, राष्ट्रीय कैडेट कोर, सैनिक स्कूलों और आयुष कारखानों को शामिल किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *