Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

.. तानाशाह का विनाश हो

By Shakti Prakash Shrivastva on June 28, 2024
0 490 Views

                                                                                          शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

आज भी देश की एक बड़ी आबादी गांवों में रहती है। गाँव के लोगों में अभी भी शहरों की तुलना में रिश्तों का व्यवसायीकरण कम है। गांवों में किसी पट्टीदार से किसी बात पर कभी कोई तल्खी हो तो गुस्से में खासकर औरते यह कहती सुनी जाती है कि नाश हो अगले का मतलब विरोधियों का। वो बर्बाद हो जाए। वैश्वीकरण के मौजूदा दौर में अब औरतों की यह मनःस्थिति या ये कहले कि उनका यह गुस्सैली उद्गार गांवों से निकल कर देश की राजधानी दिल्ली तक पहुँचकर वहाँ सियासत के आँगन में चहलकदमी करने लगी है। उदाहरण के तौर पर दिल्ली सरकार के जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को ही लें। उन्होंने पिछले दिनों अपने पति और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की बढ़ती मुश्किलों से आजिज आकार वही उद्गार व्यक्त किए जो गांवों में औरतें व्यक्त करती है। उन्हों विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि तानाशाह का विनाश हो।

यह सच है कि उनके पति अरविन्द केजरीवाल की मुश्किलें कम होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। लॉक्सभा चुनाव में भी दिल्ली प्रदेश की सातों सीटों पर पार्टी की एक भी सीट पर विजय सुख नहीं मिला। इन दिनोंउनके पति अरविन्द केजरीवाल जेल् में बंद है। आबकारी मामले में जहां पहले ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। वहीं बुधवार को इसी मामले में अब सीबीआई ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आबकारी मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। जब दुबारा जेल की सलाखों से सीबीआई ने बाहर निकालने की बजाय गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह अपने पति की मुश्किलों को बढ़ता देख मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपना आपा खो दिया और वो भी गांवों की औरतों की तरह ही व्यवहार करने लगी। उन्होंने अपना गुस्सा महानगरीय संस्कृति के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है कि अभी हमेशा यही प्रार्थना रही है कि ईश्वर सबको सद्बुद्धि दे। लेकिन अब प्रार्थना रहेगी कि तानाशाह का विनाश हो।

हालांकि इससे पहले भी सुनीता केजरिवाल ने स्थिति को आपातकाल कहा था। बुधवार को उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे है कि उनके पति जेल से बाहर न आयें। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल को मनी लांड्रिग मामले मे सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की संभावना थी तो बीजेपी घबरा गई और उन्हें फर्जी मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करवा दिया गया।

अरविंद केजरीवाल को लेकर आम आदमी पार्टी ने जमकर विरोध भी जताया है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी-सीबीआई उनके पार्टी नेताओं के खिलाफ दुर्भावना के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई के पास केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। यह राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के दलों से बातचीत कर वह इस मामले को संसद में उठाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *