Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

बहसबाजी का मुददा बना शायर मुनव्वर राणा का बयान, महंत नरेंद्र गिरि ने दी नसीहत

By Shakti Prakash Shrivastva on July 20, 2021
0 708 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। सोशल मीडिया का सबसे बड़ा फायदा ये है कि कोई बात अब इसके जरिये आसानी से अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच जाती है। जैसे मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने बीते दिन बयान दिया कि यूपी में अगर योगी आदित्यनाथ दुबारा सीएम बनते हैं तो मैं प्रदेश छोड़ दूँगा। रातों-रात ये बयान पूरे देश-दुनिया में पहुँच गयी। इस पर तरह-तरह के लोगों के तरह-तरह के बयान भी आने लगे। हालिया बयान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का आया है। जिसमें उन्होने मुनव्वर राणा को नसीहत देते हुए कहा कि मुनव्वर राणा कट्टरपंथियों के हाथों में खेल रहे हैं। महंत ने उनके योगी आदित्यनाथ के दोबारा सीएम बनने पर यूपी छोड़ने के बयान को हास्यास्पद बताया।

महंत नरेंद्र गिरि कहा कि सूबे में योगी आदित्यनाथ की चौतरफा बेहतर काम कर रही है। इस सरकार में पिछले साढ़े चार सालों में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा है कि यूपी में जब भी दूसरी सरकारें रही हैं, दंगा हुआ है और मुसलमान असुरक्षित भी रहा है। उन्होने यह भी कहा कि आज यूपी में मुसलमान पूरी तरह से सुरक्षित भी हैं। लेकिन, 2022 में योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर मुनव्वर राणा का यूपी को छोड़कर पश्चिम बंगाल में बसने का बयान बेहद हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि मुनव्वर राणा के बयान से ऐसे लगता है कि उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। हालांकि महंत ने कहा है कि यह देश सभी का है। यहाँ कोई भी कहीं जाने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है। मुनव्वर राणा भी अगर पश्चिम बंगाल जाना चाहते हैं तो बेशक जा सकते हैं। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि जहां तक यूपी में अगली सरकार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी और सीएम योगी ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री भी होंगे। रही बात मुनव्वर की तो राणा अगर पश्चिम बंगाल जाना चाहते हैं तो वे तैयारी कर लें और अपना मकान और जमीन बेचकर कभी भी जा सकते हैं। हालांकि महंत ने कहा कि एक शायर के रूप में मुनव्वर राणा की पूरे देश में एक अच्छी पहचान थी। हिंदू और मुसलमान सभी धर्मों के लोग उनका आदर और सम्मान करते थे। लेकिन इस बयान से  उनकी छवि पर भी असर पड़ा है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *