Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • बंगाल चुनाव:CM योगी का ममता बनर्जी पर हमला, बोले-BJP सरकार आते ही होगी TMC गुंडों की दुर्गति

बंगाल चुनाव:CM योगी का ममता बनर्जी पर हमला, बोले-BJP सरकार आते ही होगी TMC गुंडों की दुर्गति

By Nikhil Pal on April 4, 2021
0 224 Views

कोलकाता(एजेंसी)- पश्चिम बंगाल में तीन दिन के अपने चुनाव प्रचार कार्यक्रम के दूसरे दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से तृणमूल कांग्रेस के साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर जोरदार हमलाा बोला।श्रीरामपुर में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल का नागरिक अब बदलाव को तैयार है। यहां पर जब दो मई को चुनाव परिणाम आएंगे और बंगाल में भाजपा सरकार बनने की घोषणा होगी। इसके बाद तो यहां पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुंडों की वही दुर्गति होगी जो उत्तर प्रदेश में बदमाश व माफिया की हो रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के पहले जो गुंडागर्दी करते थे आप देख रहे हैं उनकी क्या स्थिति है।

सीएम योगी ने ममता को दी चेतावनी

योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले हुगली में रोड शो में कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है लेकिन ममता दीदी को कष्ट बंगाल में हो रहा है। आप लोग ही देखो तो दीदी को बुरा लग रहा है। ममता दीदी को इसलिए बुरा लग रहा क्योंकि वो मंदिर को अच्छा नहीं मानती हैं।उन्होंने कहा कि ममता दीदी की रुचि विकास में जरा सा भी नहीं है। इतना ही नहीं उनकी सहानुभूति तो यहां के किसानों, युवाओं, महिलाओं के साथ भी नहीं है। उनकी सहानुभूति केवल गुंडागर्दी करने वालों के साथ है। ममता दीदी पहले तो भारतीय जनता पार्टी का का विरोध करती थी और अब वो राम के विरोध में भी हो गई हैं।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हुगली में तो आरामबाग खेती क्षेत्र है। इसके बाद भी पिछले दस वर्ष वर्षों में यहां के किसानों ने आत्महत्या की है, लेकिन दीदी यहां किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं देना चाहतीं। दीदी की सहानुभूति किसानों के साथ नहीं है। उनकी सहानुभूति तो टीएमसी के के गुंडों के साथ है। जिनके दम पर वह किसानों का शोषण करती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *