Responsive Menu
Add more content here...
April 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • UPWJU पदाधिकारियों का सम्मान : बीबी राना ने कहा आज सर्वाधिक प्रासंगिक हैं संत कबीर के विचार

UPWJU पदाधिकारियों का सम्मान : बीबी राना ने कहा आज सर्वाधिक प्रासंगिक हैं संत कबीर के विचार

By Shakti Prakash Shrivastva on August 1, 2021
0 744 Views

मगहर/कसरवल। जिस तरह से आज पूरी दुनिया में सामाजिक ताना-बाना बिखर रहा है। क्षेत्रवाद, जातिवाद, कट्टरवाद जैसे अनेकानेक वाद का बोलबाला है। ऐसे में समूची दुनिया के सामने संत कबीर दास नाम का एक ऐसा विचार सरीखा व्यक्तित्व है जिसके सिद्धान्त सर्वाधिक प्रासंगिक लगते है। इस संत ने जीवन पर्यंत इन्ही कुरीतियों का विरोध किया जिसका आज बोलबाला है। यह बाते दुनिया में संत कबीर दास के नाम पर बने इकलौते गुरुद्वारे की प्रशासिका बीबी परमजीत कौर राना ने गुरुद्वारे में आयोजित एक सम्मान समारोह में कही। देश में पत्रकारों के प्रतिष्ठित संगठन यूपी जर्नलिस्ट्स यूनियन की गोरखपुर इकाई के पदाधिकारियों का रविवार को मगहर स्थित गुरुद्वारा भगत कबीर जी में सम्मान किया गया। खलीलाबाद, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर और महराजगंज से आए सैकड़ों की संगत की मौजूदगी में उल्लसित माहौल में बीबी राना ने यूनियन के पदाधिकारी पत्रकारों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। गुरुद्वारा के प्रभारी सरदार तेजपाल के संचालन में आयोजित इस समारोह में यूनियन के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव, अध्यक्ष भूपेन्द्र द्विवेदी (रिपोर्टर-सहारा टीवी), कार्यकारी अध्यक्ष अमित सिंह ‘मोनू’ (राज्य मुख्यालय पर राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार), उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय (रिपोर्टर-नवभारत टाइम्स),अमरेन्द्र पाण्डेय (रिपोर्टर-दैनिक जागरण आइनेक्स्ट), महामंत्री पंकज कुमार श्रीवास्तव (रिपोर्टर-लाइव टीवी), संयुक्त मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव (रिपोर्टर-सिटी वन चैनल), दुर्गेश चन्द्र ओझा (सह संपादक-दैनिक आज), उत्कर्ष श्रीवास्तव (रिपोर्टर-दैनिक भास्कर), कोषाध्यक्ष मोहम्मद फर्रूख जमाल (उद्घोषक-आकाशवाणी), कार्यकारिणी सदस्य सुश्री कंचन त्रिपाठी (रिपोर्टर-प्रखर विकास), शरीफ नवाज (न्यूज़स्काई24 पोर्टल) और विशाल सिंह (संपादकीय सहयोगी- राष्ट्र रत्न मैगजीन) सहित सदस्य राघवेंद्र पाण्डेय, आफताब आलम, आदर्श सिंह, गीडा चौकी इंचार्ज रमेश चौधरी को गुरुग्रंथ साहिब के दरबार में सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के पूर्व पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा साहब में मत्था टेका और अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बाद में प्रसादा लिया और लंगर भी चखा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन के साथ-साथ गुरुद्वारे के सेवादार आदिजन मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *