Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

‘बुलडोजर’ की जद में फिर मुख्तार

By Shakti Prakash Shrivastva on June 23, 2022
0 316 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

बांदा जेल में सजा काट रहे मऊ के पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के बुलडोजर यानि तेवर की जद में आ गए हैं। लेकिन इस बार अंसारी की कोई प्रापर्टी जमींदोज नहीं की जाएगी बल्कि उन पर जेल के अंदर की जा रही निगरानी पहले के मुकाबले और सख्त की जाएगी। पिछले दिनों जेल में मुख्तार की खातिरदारी संबंधी खबरों से नाराज प्रशासन ने पुरानी निगरानी व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए एक नई व्यवस्था लागू की है। इस नई व्यवस्था के तहत अब जेल में हर महीने सुरक्षा वार्डर बदले जाएंगे। अलग-अलग जेलों से आने वाले वार्डरों की ड्यूटी  आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट लगाई जाएगी। इस व्यवस्था में वार्डरों की कुल संख्या 12 होगी। मुख्तार अंसारी की खातिरदारी संबंधी खबरों के खुलासे के बाद बांदा मंडल कारागार के डिप्टी जेलर और चार बंदीरक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया गया था। अधिकारियों की छापेमारी में मुख्तार की बैरक में बड़ी मात्रा में आम, खजूर, कीवी जैसे फल मिले थे। उनका भोजन भी निर्धारित जेल मैनुअल से अलग पाया गया था। बांदा जेल के प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा की मुताबिक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पहले उन्नाव, प्रयागराज के नैनी और कानपुर से जेल वार्डर अल्टरनेट भेजे जाते थे। बीते दिनों हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आलाधिकारियों ने इसमें बदलाव किया है। अब प्रदेशभर की जेल से वार्डर भेजे जाएंगे। बताया कि जैसे एक महीने सहारनपुर से 12 जेल वार्डर भेजे जाएंगे तो दूसरे महीने बरेली से भेजे गए जेल वार्डर की तैनाती होगी। हर माह अलग-अलग जेल से 12 वार्डर भेजे जाएंगे। जेल प्रभारी की मुताबिक इनके लिए तीन शिफ्ट में ड्यूटी चार्ट बना है। एक शिफ्ट में 11 बार्डर मुख्तार की तन्हाई बैरक के बाहर सुरक्षा में तैनात किए जाते हैं। इनमें चार वार्डर दूसरी जेलों के रहते हैं, जो कि बैरक के पास लगाए जाते हैं। सात वार्डर बांदा जेल के होते हैं, जिनकी ड्यूटी बैरक के ईद-गिर्द रहती है। कुल 33 वार्डर की ड्यूटी का चार्ट 24 घंटे में बना है। इनमें 22 वार्डर बांदा जेल के रहते हैं। नई व्यवस्था के सुचारु संचलन के लिए बरेली जेल से डिप्टी जेलर दुर्गेश सिंह को भेजा गया है। मुख्तार अंसारी की सुरक्षा-व्यवस्था की जिम्मेदारी दुर्गेश सिंह की ही है। इसके अलावा पूरे जेल परिसर के चप्पे-चप्पे की निगरानी के लिए कुल 48 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें 20 सीसीटीवी मुख्तार की तन्हाई बैरक पर निगरानी के लिए लगे हैं। इनका नियंत्रण सीधे लखनऊ स्थित कमांड ऑफिस द्वारा किया जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *