Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • ‘राम’ का नाम ले फिर सुर्खियों में स्वामी प्रसाद!

‘राम’ का नाम ले फिर सुर्खियों में स्वामी प्रसाद!

By Shakti Prakash Shrivastva on May 22, 2023
0 544 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

                   पिछले दिनों रामचरित मानस पर किए गए टिप्पणी की वजह से समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य काफी दिनों तक मीडिया सहित सियासी गलियारों की सुर्खियों में छाए रहे थे। वही स्वामी प्रसाद एकबार फिर अपनी विवादित टिप्पणियों के नाते सुर्खियों में है। इस बार की वजह पिछली बार की तरह रामचरित मानस की कोई चौपाई नहीं है बल्कि कुछ और है। इस बार उनके एक नारे ने उन्हे सुर्खियों में ला दिया है। लेकिन यहाँ भी पुराने विवाद और इस बार के विवादित मुद्दे में भी एक समानता है। पिछली बार के विवाद में राम नाम जुड़ा हुआ था और इस बार भी नारे में राम का नाम जुड़ा हुआ है। उनके द्वारा रामराज हटाओ- आरक्षण बचाओ का नारा दिया गया है। सियासत में हर राजनेता का अपना सियासी एजेंडा होता है। इसी एजेंडे को वो समय-समय पर धार देता रहता है। इसी तरह ऐसा लगता है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के एजेंडे के मूल में अब राम नाम है। यही वजह है कि पिछले बार चुनावों के दौरान उन्होने रामचरित मानस की चौपाई को आधार बनाया तो इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह नारा ला दिया। इसके जरिये वो प्रदेश की सियासत को कम से कम चुनाव तक गरमाये रखने का प्रयास कर सकते हैं।

पिछली बार बसपा, भाजपा से होते हुए सपा पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने जब रामचरित मानस पर टिप्पणी की थी तो प्रदेश में सियासी भूचाल सा आ गया था। हालांकि इसके लिए उन्हे अपनी ही पार्टी के कई विधायकों की आलोचना का भी शिकार होना पड़ा था। इसी बीच सपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बना दिया। इससे यह संदेश गया कि स्वामी की इन विवादी हरकतों में पार्टी के भी नीतियों की स्वीकृति है। इस बीच उन्होंने राम से इतर बसपा संस्थापक कांशीराम की प्रतिमा स्थापित करके दलितों और पिछड़ों के बीच भी संदेश देने का प्रयास किया। प्रतिमा अनावरण समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान और आरक्षण बचाने की अपील की। एक बार फिर स्वामी ने ट्वीट किया कि रामराज धोखा है। पहले भी रामराज के नाम पर कभी शंबूक का सिर काटा गया तो कभी एकलव्य का अंगूठा और अब दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों का आरक्षण काटा जा रहा है। उन्होंने लिखा कि संविधान प्रदत्त यह आरक्षण खत्म किया जा रहा है। जागो सावधान हो जाओ। रामराज हटाओ-आरक्षण बचाओ।
इस बार बदले तेवर में दिख रहे स्वामी प्रसाद की मुताबिक पार्टी की तरफ से आरक्षण बचाने के लिए जल्द ही जिलेवार अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत गाजीपुर, कुशीनगर, गोरखपुर सहित कुछ जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर उसमें आरक्षण बचाने की अपील की जा चुकी है अब अन्य जिलों में शुरू की जाने वाली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि स्वामी प्रसाद को आगे कर चला गया सपा का यह दांव आगामी चुनावों में कितना कारगर साबित हो पाता है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *