Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • खेलों में देश को श्रेष्ठतम बनाएगा मोदी का ये ‘नुस्खा’
February 20, 2023

खेलों में देश को श्रेष्ठतम बनाएगा मोदी का ये ‘नुस्खा’

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

प्रधानमंत्री की कुसी संभालने के दिन से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं के व्यक्तित्व विकास को लेकर खासा संजीदा रहे हैं। अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से कौशल विकास, संस्कार, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सरीखे मुद्दों पर चर्चा करना उनके इसी एजेंडे का हिस्सा हैं। युवाओं के साथ-साथ देश को खेल के क्षेत्र में अलग मुकाम दिलाने के प्रति भी उनका रुझान है। इस क्रम मे ही उन्होंने देश के सभी सांसदों को उनके संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन करने की व्यवस्था की। उनका मानना है कि इसके माध्यम से खेलों में देश को श्रेष्ठ बनाने में आसानी होगी। प्रधानमंत्री का यह भी मानना है कि इसके लिए हमें नए-नए तरीके सीखने होंगे। सांसद खेल महाकुंभ ऐसा ही नया तरीका है, जो देश को स्पोर्ट्स के क्षेत्र में श्रेष्ठ बनाने का काम करेगा। सांसद खेल महाकुंभ, खेल क्षेत्र की वह नींव है, जिस पर भविष्य की भव्य इमारत खड़ी होगी।

यह उद्गार उन्होंने गोरखपुर में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के समापन समारोह में गुरुवार को खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए व्यक्त की। वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने कहा कि खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने बजट में भी कई प्रावधान किए हैं। 2014 की तुलना में खेल मंत्रालय का बजट तीन गुना कर दिया गया है। कई आधुनिक स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को लाखों रुपये की मदद की जा रही है। उन्होंने खेलों के प्रति होलिस्टिक विजन अपनाने की सलाह दी। ‘टॉप्स’ जैसी योजना से खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जा रहा है। खेलो इंडिया के साथ साथ फिट इंडिया और योग जैसे अभियान भी आगे बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि फिट रहने की इच्छा हर किसी में होती है। हमारे परंपरागत मेलों में खेलकूद होते थे। अखाड़ों में भी भांति-भांति के खेल होते थे। लेकिन, बाद में खेलकूद को उपेक्षित कर दिया गया। हालात यह हो गए कि पीटी के पीरियड को भी टाइमपास मान लिया गया। तीन-चार पीढि़यों तक न खेल के लिए सुविधाएं बढ़ीं और न ही खेल का आकार। अब उसे नियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा है। इस मौके पर मौजूद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी माना कि सूबे में खेलों का खासा विकास हो रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *