Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • DOG अलर्ट : मासूमों को बचाएं, फिर पिटबुल कुत्ते ने किया हमला, बच्चे को लगे 150 टांके

DOG अलर्ट : मासूमों को बचाएं, फिर पिटबुल कुत्ते ने किया हमला, बच्चे को लगे 150 टांके

By Shakti Prakash Shrivastva on September 9, 2022
0 675 Views

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज, गाजियाबाद

समय है सतर्क रहने का। खासकर अपने बच्चों को कुत्तों से दूर रखें। लखनऊ में पिटबुल कुत्ते के हमले से अस्सी वर्षीय महिला की हुई मौत की घटना के अभी दो महीने भी नही बीते कि गाजियाबाद में एक बार फिर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया है। इस बार हमले का शिकार एक दस वर्षीय मासूम बच्चा कुश त्यागी हुआ है। गाजियाबाद के संजय नगर मुहल्ले में सेक्टर-23 के पार्क में मासूम कुश त्यागी खेल रहा था। इसी बीच पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। जब तक लोग बच्चे को छुड़ाते कुत्ते ने दस सेकेंड में बच्चे के कान-गला और हाथ पर पाँच गहरे जख्म कर दिये। बच्चे को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। ढाई घंटे तक चले सर्जरी में डेढ़ सौ टांके लगाने पड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही गुरुवार को कुत्ते के मालिक ललित त्यागी पर नगर निगम ने पाँच हजार का जुर्माना लगा दिया। कुत्ता मालिक त्यागी की मुताबिक उनकी बिटिया कुत्ते को टहला रही थी। उसके हाथ से छूटकर कुत्ता बच्चे तक जा पहुंचा। एक हफ्ते में जिले में ही कुत्ते के हमले की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले राजनगर एक्सटेंशन में लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे पर हमला किया था। उसके बाद किताब वाली गली में बच्चे को कुत्ते ने काटा था। मासूम बच्चे कुश के मन पर इस घटना का इतना गहरा असर हुआ है कि कुत्ते की आवाज मात्र से वो डर जा रहा है। हमारे नियम-कानून की एक बानगी इस घटना में देखने को मिलती है। कुत्ते के मालिक को सजा के तौर पर महज पाँच हजार रुपया जुर्माना लगा जबकि बच्चे के उपचार में लगभग सवा लाख का खर्च आया है। कुत्ता मालिक पर लगे जुर्माने के नोटिस में चेतावनी दी गयी है कि यदि जुर्माना जमा नहीं किया गया तो कुत्ते को जब्त कर लिया जाएगा। यह जुर्माना इसलिए लगाया गया कि कुत्ते का पंजीकरण नही था। इससे पहले राजनगर एक्सटेंशन की सोसायटी की लिफ्ट में कुत्ते के बच्चे पर हमला करने के मामले में भी पांच हजार का जुर्माना लगाया गया था। इसी नस्ल के कुत्ते ने अभी लोनी इलाके में बच्ची ख्वाहिश का कान काटकर अलग कर दिया था।  झूला झूल रही बच्ची को कुत्ता खींचकर ले गया था। अगर पालतू कुत्ता किसी पर हमला करता है और इसका केस दर्ज कराया जाता है तो इसमें गिरफ्तारी करने का प्रावधान नहीं है। केस आईपीसी की धारा 289 के तहत दर्ज होता है। कुत्ते के हमले के मामले में दोष सिद्ध हो जाने पर मालिक को छह महीने कारावास की सजा सुनाई जा सकती है। साथ ही छह महीने का अर्थदंड भी लगाया जाने का कानून में प्रावधान है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *