Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • अभेद्य होगी गोरखपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था, सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश

अभेद्य होगी गोरखपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था, सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश

By Shakti Prakash Shrivastva on December 6, 2021
0 600 Views

गोरखपुर,(संवाददाता)।  गोरखपुर में पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को गोरखपुर खाद कारख़ाना, एम्स सहित लगभग 9 हजार करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम की सुरक्षा के बाबत खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर एसपीजी समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां विशेष चौकन्नी है। सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक चौबन्द है कि जमीन-आसमान कहीं से भी परिंदा पर न मार सके। अति मजबूत और अभेद्य बनी है सुरक्षा की योजना। सुरक्षा के संदर्भ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिया है। किसी भी अराजक स्थिति में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिये गए हैं।

कार्यक्रम के दो दिन पहले से ही शहर में आकार एसपीजी (स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप) ने प्रधानमंत्री के सुरक्षा-व्यवस्था की कमान संभाल ली है। एसपीजी के अधिकारियों ने जमीन से लेकर आसमान तक की सुरक्षा-व्यवस्था का खाका तैयार कर ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित कर दिया है। फर्टिलाइजर परिसर को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। सुरक्षा के लिहाज से कार्यक्रम स्थल को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। सोमवार से ही एनएसजी व एटीएस के कमांडो मुस्तैद हो गए हैं। ।रविवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में अधिकारियों के साथ ही ड्यूटी में लगे सीओ, थानेदार व दारोगा को जिम्मेदारी की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में दो डीआइजी, आठ एसपी, 20 एडिशनल एसपी, 55 सीओ, 13 कंपनी पैरामिलिट्री समेत 4000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। छह दिसंबर की शाम से ही फोर्स फर्टिलाइजर में तैनात हो गयी है। बाहर से आने वाली फोर्स को कार्यक्रम स्थल के पास ही ठहराया गया है। स्थानीय पुलिओस सूत्रों की मुताबिक गड़बड़ी की आशंका में एक छात्रनेता समेत 12 के घर पर नोटिस चस्पा की गयी है। सुरक्षा के लिहाज से शहर व कार्यक्रम स्थल के आसपास होटल, ढाबा की चेकिंग शुरू कर दी गई है। स्थानीय पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में स्थित होटल संचालकों से बात करके बाहर से आने वालों की सूचना देने को कहा है।कार्यक्रम स्थल के साथ ही शहर में आने-जाने के सभी रास्तों पर सीसी कैमरे लगवाएं गए हैं। कंट्रोल रूम से आने-जाने वाले लोगों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। फर्टिलाइजर के पीछे महेसरा ताल में एनडीआरएफ की टीम बोट से गश्त कर रही है। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी सोमवार की सुबह से ही अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद हो गए हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *