Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में कोरोना का कोहराम जारी, बीते 24 घंटे में मिले 3.79 से ज्यादा नए केस, 3645 लोगों की मौत

देश में कोरोना का कोहराम जारी, बीते 24 घंटे में मिले 3.79 से ज्यादा नए केस, 3645 लोगों की मौत

By Nikhil Pal on April 29, 2021
0 682 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तांडव मचा रखा है। प्रतिदिन कोरोना के नए मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। देश में हालत बेहद भयावह हो गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.79 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3645 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से जान चली गई। राहत की बात ये है कि अब डेढ़ करोड़ से ज्यादा मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। देश में सक्रिय मामले बढ़कर 30,84,814 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है।

2,69,507 लोगों ने दी कोरोना को मात

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए आंकड़ों के अनुसार, गत 24 घंटों में 3,79,257 नए मामले दर्ज किए गए वहीं 3,645 संक्रमितों की मौत हो गई।इस अवधि में 2,69,507 लोगों ने कोरोना को मात दे दी और अस्पताल से स्वस्थ हो वापस अपने घर लौट गए। इसके बाद अब तक देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1,83,76,524 हो गया और मरने वालों की संख्या 2,04,832 हो गई है। फिलहाल देश में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 1,50,86,878 है सक्रिय कोविड संक्रमितों का आंकड़ा 30,84,814 है। देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी जिसके तहत अब तक कुल 15,00,20,648 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में बुधवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,44,71,979 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,68,190 सैंपल कल टेस्ट किए गए।वही महाराष्ट्र में बुधवार तक कोरोना संक्रमण के 63,309 नए मामले दर्ज किए गए और संक्रमण से लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,73,394 और मृतक संख्या 67,214 हो गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *