Responsive Menu
Add more content here...
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

स्नान पर सियासी घमासान !

By Shakti Prakash Shrivastva on February 4, 2025
0 350 Views

                                                                                     शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव
दिल्ली में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर समूचे दिल्ली का माहौल चुनावमय हो गया है। देश की मुख्य सियासी पार्टियों का आलम ये है कि वो इस चुनाव में हर हाल में अपनी विजय सुनिश्चित कर लेना चाहते हैं। इसके लिए वो कोई भी अवसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यहाँ तक कि दिल्ली से सात सौ किलोमीटर दूर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में होने वाला स्नान भी अछूता नहीं रह गया है। नदियों में किया जाने वाला स्नान भी सियासी घमासान का केंद्र बन गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी मंत्रियों ने पिछले दिनों गंगा-यमुना-त्रिवेणी के संगम मे डुबकी लगाई थी। उस दिन प्रयागराज में ही योगी सरकार के कैबिनेट की बैठक भी हुई। इसके बाद अगले ही दिन बीजेपी के बतौर स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ दिल्ली में चुनाव प्रचार करने गए। दिल्ली मे उनकी पहली जनसभा किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में हुई जहां उन्होने बीजेपी उम्मीदवार बृजेश शुक्ल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उनकी दूसरी सभा करोल बाग मे हुई जहां से दुष्यंत गौतम बीजेपी के प्रत्याशी हैं। जबकि तीसरी जनसभा जनकपुरी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी आशीष सूद के समर्थन में हुई। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उनके निशाने पर रहे। अपनी सभाओं मे उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप मे मैंने अपने चौवन सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ प्रयागराज मे संगम पर स्नान किया। क्या आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल भी अपनी टीम के साथ यमुना जी में स्नान कर सकते है। यमुना मैया को गंदे नाले के रूप मे बदलने का अपराध करने वाले को जनता-जनार्दन की अदालत में माफी नहीं दी जानी चाहिए।
योगी के इस बयान ने ही स्नान पर सियासत की शुरुआत कर दी। भला उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल यानि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कहाँ चुप रहने वाले। उन्होने भी पलटवार करते हुए योगी आदित्यनाथ को चुनौती दे डाली। कहा कि दिल्ली मे यमुना को छोड़िए आप मथुरा में यमुना जी का आचमन करके दिखा दीजिये। दूसरों को चुनौती देने से पहले उत्तर प्रदेश से गुजर रही यमुना पर भी नजर डालिए। अखिलेश यादव ने भी मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गंगा नदी में और गणतन्त्र दिवस पर संगम मे स्नान किया।
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भी योगी आदित्यनाथ के सियासी बयानों का जवाब दिया लेकिन मुद्दा बदलकर। अरविंद ने स्नान की बजाय योगी के दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर उठाए गए सवाल पर उन्हे घेरा। कहा कि योगी जी ने कहा कि दिल्ली मे कानून-व्यवस्था चरमरा गयी है। मै उनकी बात से सहमत हूँ। मैं योगी जी से कहना चाहता हू कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था अमित शाह के अंडर मे सीधे आती है। योगी जी से कहूँगा कि अमित शाह जी को बैठाकर समझाये, उनको गाइड करें कि गैंगस्टर को कैसे खत्म करें। दिल्ली के अंदर खुलेआम गैंगस्टर घूम रहे है। व्यापारियों से फिरौतीया मांगी जा रही है। सड़कों पर गैंगवार हो रहा है। महिलाओं का घर से निकालना मुश्किल हो गया है। पूरी दिल्ली दहशत मे है। लोग डरे हुए हैं।
अब 8 फरवरी को आनेवाले चुनाव परिणाम से यह पता चलेगा कि इस चुनाव में कौन सा मुद्दा अधिक प्रभावी रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *