Responsive Menu
Add more content here...
April 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

राजा भैया ने दिया सपा को समर्थन !

By Shakti Prakash Shrivastva on May 18, 2024
0 405 Views

                                                                                          शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चरण जैसे-जैसे पूरा हो रहे हैं सियासी तस्वीर भी बदलती जा रही है। जब प्रदेश में पहले चरण का मतदान हुआ तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठाकुरों का विरोध बीजेपी को झेलना पड़ा। उससे सबक लेते हुए पार्टी ने प्रदेश भर में अभियान के तहत ठाकुरों के बड़े और प्रभावशाली नेताओं को लामबंद करने और उन्हे पार्टी में शामिल कराने का सिलसिला शुरू किया। इस क्रम में जहां पूर्वाञ्चल के बाहुबली ठाकुर ब्रजेश सिंह, धनंजय सिंह, अभय सिंह, ब्रज भूषण शरण सिंह की नाराजगी दूर करते हुए अपने नजदीक लाने की कोशिश की गई वही राजा भैया सरीखे प्रतापगढ़ के प्रभावशाली नेताओं से भी संपर्क साधा गया। ब्रजेश सिंह एक तरह से समर्थन हैं ही। धनंजय सिंह ने बाकायदा अपने कार्यकर्ताओ-समर्थकों से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर दी है। सपा के विधायक होते हुए भी अभय सिंह ने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के साथ खड़े होकर अप्रत्यक्ष तौर पर अपनी प्रतिबद्धता जता ही चुके  है। लगभग बगावती मूड में आ चुके कैसरगंज के निवर्तमान बीजेपी सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट देकर बीजेपी ने किसी तरह उन्हे शांत कराया। प्रतापगढ़ और कौशांबी लोकसभा सीट पर खासा प्रभाव रखने वाले बाहुबली ठाकुर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से भी बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद माना जा रहा था कि राजा भैया भी धनंजय सिंह की तरह ही अपने पार्टी जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं-नेताओं को बीजेपी का समर्थन करने को कह सकते हैं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। राजा भैया ने बैठक तो की लेकिन उन्होंने कार्यकर्ताओं-नेताओं को मुक्त कर दिया कि इस चुनाव में वो जिसे चाहे उसे वोट दें। सियासी गलियारे में राजा भैया के इस निर्णय कीसमीक्षा हो ही रही थी कि कौशांबी के सपा उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज के एक वायरल वीडियो ने भाज्यपाइयों समेत पार्टी के चाणक्य अमित शाह की नींद उड़ा दी।  कुंडा, बाबागंज के प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार पुष्‍पेंद्र सरोज ने कहा है कि उन्‍हें जनसत्‍ता पार्टी के राजा भैया का समर्थन मिल गया है हमारी एटिहासिक जीत होने वाली है।

वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि सपा प्रत्‍याशी के सामने राजा भैया जिंदाबाद के नारे समर्थक लगा रहे हैं. वहीं समाजवादी पार्टी और जनसत्‍ता के कार्यकर्ता एक साथ मिलकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं।  भले राजा भैया ने किसी भी पार्टी का साथ लोकसभा चुनाव में नहीं देने का ऐलान किया है लेकिन तस्वीरे ये बताने के लिए काफी है कि कहीं न कहीं राजा भैया की लगातार नजदीकियां सपा के साथ बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि वायरल हुआ ये वीडियो कुंडा कोतवाली के मनगढ़ क्षेत्र में प्रचार के दौरान का है।

इस वीडियो के वायरल होने से इलाके का सियासी पारा चढ़ गया है।  ईलाकाई भी इस बात की तसदीक कर रहे है कि सपा उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज के कुंडा पहुँचने पर जंनसता दल के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने टेंट में ले गए। राजा भैया की तस्वीर लगे टेंट में सपा उम्मीदवार पुष्पेंद्र ने उपस्थित जन को संबोधित भी किया। उपस्थित लोगों ने राजा भैया-अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे भी लगाए।
राजा भैया प्रतापगढ़ के कुंडा से जनसत्ता दल के विधायक है। उनके अलावा जनसत्ता दल का एक और विधायक बाबागंज से भी है। दल का एक विधान परिषद सदस्य भी है। लेकिन इस लोकसभा चुनाव में राजा भैया ने अपनी पार्टी जनसत्ता दल से कोई भी उम्मीदवार न तो प्रतापगढ़ से उतरा है और न ही कौशांबी से। लेकिन उनका इन दोनों ही लोकसभा सीटों पर खासा प्रभाव है। अब देखना दिलचस्प होगा कि खुलेआम किसी का समर्थन न  करने की घोषणा करने वाले राजा भैया के इस व्यवहार का क्या असर पड़ता है। जिसका खुलासा 4 जून को होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *