Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

‘राधे’ और ‘उल्लू’ तो मारे गए अभी मुर्गी आदि की है तलाश

By Shakti Prakash Shrivastva on April 14, 2023
0 592 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

लगभग डेढ़ महीने से यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम से आँख मिचौली करते हुए फरार चल रहे प्रयागराज शूटआउट के दो शूटर आखिरकार गुरुवार को झांसी में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मार गिराए गए। इतने समय बाद इनके लोकेशन का पुलिस को अचानक पता चलना भी एक शातिराना रहस्य जैसा है। जिसका खुलासा अतीक के घर से पिछले दिनों मिले आईफोन से हुआ। 24 फरवरी को दो सरकारी गनर सहित उमेश पाल की हुई दिन दहाड़े हत्या के बाद से ही यूपी एसटीएफ माफिया अतीक अहमद गैंग के पीछे पड़ी है। मिले आईफोन से पता चला कि हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहे अतीक के इनामिया बेटा असद और अन्य शूटर आपस में कोड़ नाम के जरिए बातचीत करते है। यह जानकारी तब एसटीएफ को लगी जब आईफोन को डिकोड करने में पुलिस विशेषज्ञों को सफलता मिली। कई बार तो कई कोड ऐसे भी थे जो डिकोड ही नहीं किए जा सके। लिहाजा धर पकड़ में कई ऐसे मौके आए जब शूटर पकड़े जाने के ठीक पहले फरार हो गए। लेकिन एसटीएफ को डिकोडिंग से जांच में खासी मदद मिली। गैंग के कई अन्य अहम सुराग भी हाथ लगे।

बाकायदा इन बदमाशो ने आपस में सबके कोड नाम बनाए थे और उन्ही से एक दूसरे से बात करते थे। बड़े-बड़े बाल होने की वजह से असद का नाम राधे, दुकान से निकलकर उमेश पाल पर फायरिंग करने वाले गुलाम का नाम उल्लू रखा गया था। वारदात में मस्ती से बेखौफ बम चलाने वाले गुड्डू मुस्लिम के घर में चिकन का व्यापार है लिहाजा उसका नाम मुर्गी रख दिया गया। अतीक और उसके भाई अशरफ को सभी गैंग वाले बड़े मियां और छोटे मियां कहकर संबोधित करते थे। सासाराम बिहार के निवासी शूटर अरमान का नाम बिहारी और असद कालिया को लंगड़ा नाम से पुकारते थे। गैंग के कई अन्य बदमाशओं का कोड नाम भी पता चला है कि जिसका खुलासा एसटीएफ ने नहीं किया है। इसमें हलवाई, माया, तोता, पंडित, सैम, शेरू, रसिया, बल्ली, कछोली नाम भी दिया गया था। यह बात भी सामने आई कि उमेश पाल कांड में शामिल शूटर्स को आईफोन के साथ ही साथ अलग से सिमकार्ड दिए गए थे। यह नाम डिकोड होने के बाद पुलिस को असद के बारे में पता लगाने में मदद मिली। जैसे ही डिकोडिंग में एसटीएफ को राधे यानि असद और उल्लू यानि गुलाम का लोकेशन झांसी में पता चली। एसटीएफ पूरी तैयारी के साथ दोनों को घेर लिया। घिरे होने पर उनके द्वारा किए गए आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दोनों मारे गए। दोनों के पास अत्याधुनिक हथियार भी मिले हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *