Responsive Menu
Add more content here...
October 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

अब गोरखपुर में IIM !

By Shakti Prakash Shrivastva on February 15, 2023
0 544 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए देश ही नहीं दुनिया में प्रतिष्ठित देश का इकलौता मैनेजमेंट संस्थान आईआईएम यानि इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट यानि भारतीय प्रबंधन संस्थान अब गोरखपुर में भी होगा। वैसे भी अपराध के लिए देश-दुनिया में कभी कुख्यात रहा शहर गोरखपुर अब शैक्षिक शहर की उपाधि पाने का हकदार बनता जा रहा है। आज से लगभग छः साल पहले जब गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ सूबे के मुख्यमंत्री बने तभी से दिन-प्रतिदिन इस शहर की छवि बदलती चली जा रही है। आज यह शहर विकास के नित नए प्रतिमान गढ़ रही है। आज इस शहर में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि एम्स, इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट, सैनिक स्कूल, तकनीकी विश्वविद्यालय, आयुष विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा महाविद्यालय, एक निजी और एक राज्य विश्वविद्यालय जैसे शैक्षिक संस्थान या तो आकार ले चुके है या शीघ्र ही लेने की स्थिति में है। ऐसे में गोरखपुर के बीजेपी सांसद रवि किशन शुक्ला ने लोकसभा में गोरखपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट यानि आईआईएम स्थापित करने की आवश्यकता जताते हुए यहाँ बनाए जाने की मांग कर दी है। गुरुवार को सांसद श्री शुक्ल ने नियम 377 के तहत यह मांग संसद में उठाई। अपने मांग के समर्थन में उन्होने गोरखपुर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों की भी चर्चा की। सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर आज पूर्वांचल का सबसे बड़ा शहर है। आज इसकी गिनती देश के प्रमुख शहरों में की जा रही है। गोरखपुर अब शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन, खेल-कूद और व्यापार के एक बड़े केंद्र के रूप में पहचान पा चुका हैं।

इस शहर का नाम आज प्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे शहरों में दर्ज हो चुका है। अपने इन्ही गुणों की वजह से यह प्रदेश में पूर्वांचल क्षेत्र के नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरकर भी सामने आ रहा है। इसलिए इस शहर की इन उपलब्धियों को देखते हुए यहां इस तरह के स्तरीय मैनेजमेंट संस्थान की नितांत आवश्यकता है। मांग की वकालत करते हुए सांसद ने कहा कि गोरखपुर आज शिक्षा अध्ययन की दृष्टि से एक लंबे क्षेत्र गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ मंडल एंव बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र की सघन जनसंख्या को कवर करता है। बावजूद यहा इस स्तर का कोई संस्थान नहीं है, आईआईएम से भी अछूता है। जबकि देश के कई शहरों में आईआईएम खोले जा चुके हैं। एक लंबे समय से गोरखपुर में आईआईएम के खोले जाने की मांग की जा रही है। लिहाजा अविलंब गोरखपुर में यह संस्थान स्थापित किया जाना चाहिए।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *