Responsive Menu
Add more content here...
October 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

रेल इंजनों पर लिखा होगा ‘गोरखपुर’

By Shakti Prakash Shrivastva on January 21, 2023
0 605 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश में पूर्वाञ्चल के एक पिछड़े जिले के रूप में कभी गोरखपुर का नाम शुमार होता था। लेकिन समय के साथ-साथ बहुत कुछ यहाँ भी बदल गया है। खासकर लगभग डेढ़ दशक तक गोरखपुर के सांसद रहे गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जबसे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। हर दिन गोरखपुर के लिए कुछ बदलाव वाला साबित हो रहा है। देखते-देखते यह नगर, महानगर के रास्ते अब मेट्रो बनने की तरफ तेजी से अग्रसर है। हालांकि पिछड़ेपन के बावजूद गोरखपुर, दशकों से रेलवे के एक बड़े केंद्र के रूप में रहा है। पचास के दशक में अस्तित्व में आए पूर्वोत्तर रेलवे का यहाँ मुख्यालय है। लेकिन आज भी यहाँ के रेल इंजनों पर कहीं गोरखपुर का हैशटैग नहीं था। जबकि इस रेलवे के मण्डल मुख्यालय गोंडा जहां इंजनों की मरम्मत होती है उसके इंजनों पर गोंडा लिखा होता है। इस पर अब रेल प्रशासन की नजर पड़ी है। अब यहाँ के इंजनों पर भी गोरखपुर लिखा जाएगा। इसकी शुरुआत कर दी गयी है। अब यहाँ स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड में जितने भी इंजन मरम्मत के लिए आएंगे उन सभी पर गोरखपुर लिखा जाएगा। इंजन पर गोरखपुर लिखा होने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि देखते ही यह पता चल जाएगा कि यह इंजन कहां का है। खासकर तब जब इंजन किसी दूसरे जोन मे हो। इससे रेल प्रशासन के लिए  भी इंजनों की गणना करना आसान हो जाएगा।

देर से ही सही अब यहाँ के रेल प्रशासन को यह एहसास हुआ कि पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय होने के बाद भी यहां के इंजनों पर कोई हैशटैग क्यों नहीं रहता था। जबकि, गोंडा जंक्शन में मरम्मत होने वाले इंजनों पर गोंडा का नाम लिखा रहता है। गोरखपुर इलेक्ट्रिक लोको शेड में लखनऊ से लेकर छपरा तक जाने वाली ट्रेनों के इंजन की मरम्मत हो रही है। इस समय 47 इलेक्ट्रिक इंजन लोको शेड में मरम्मत के लिए आते हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ने वाली है। इसके लिए एक अलग शॉप तैयार किया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *