Responsive Menu
Add more content here...
October 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

अखिलेश का BJP पर पलटवार

By Shakti Prakash Shrivastva on December 26, 2022
0 551 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों नए राजनीतिक रौं में दिख रहे है। सूबे में पिछले दिनों हुए उपचुनावों में पार्टी को मिली शानदार जीत से उत्साहित अखिलेश अब बीजेपी को उसी के अंदाज में जवाब देना चाहते हैं। बीजेपी से मुक़ाबले के लिए अखिलेश यादव ने जो नयी रणनीति अपनाई है वो काफी हद तक बीजेपी के राजनीतिक पिच वाली ही लगती है। इसलिए राजनीति के जानकारों का मानना है कि अखिलेश का बीजेपी पर पलटवार बीजेपी के ही अंदाज में हो रहा है। अखिलेश का यह नया अंदाज अब उनके कार्य व्यवहार में साफ़ दिख भी रहा है। शिवपाल यादव के पूरे मन से पार्टी के साथ आने का भी लाभ अखिलेश को मिल रहा है। जो शिवपाल कल तक अखिलेश के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर रहे थे अब वो बीजेपी के लिए कर रहे है।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के साथ-साथ संगठन को भी चुस्त-दुरुस्त रखने में लगातार लगी रहती है। अखिलेश यादव भी बीजेपी के इसी पैटर्न को फालों करते दिख रहे हैं। लगातार सूबे में भ्रमण पर रहना और पहली बार अपने व्यवहार के विपरीत जमीनी कार्यकर्ताओं से मिलना-जुलना अखिलेश ने अपने प्राथमिकता में शामिल कर लिया है। कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई के लिए अखिलेश सूबे के बाहर भी निकल रहे हैं। मैनपुरी चुनाव में ही अखिलेश ने घर-घर कार्यकर्ताओं के बीच जिस तरह जाकर प्रचार किया वो उनके अभी तक के प्रचार से बिलकुल अलग था। उनके इस स्टाइल से कार्यकर्ताओं में एक नए उत्साह का आगाज हुआ है।

पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से चाचा शिवपाल और ओम प्रकाश राजभर जिस तरह अखिलेश पर हमलावर थे उससे अखिलेश काफी परेशान रहते थे। अब जब कि शिवपाल साथ आ गए है तो काफी राहत है साथ ही वो बीजेपी पर आक्रामक हो इनकी राह आसान कर रहे हैं। बीजेपी जिस तरह मुसलमानों खासकर पसमानदा मुसलमानों को रिझाने के लिए सम्मेलन कर रही है उसी तरह अखिलेश भी पसमानदा समाज के लोगों से न केवल मिल रहे हैं बल्कि उन्हें अपने साथ इज्जत के साथ जोड़ने की पहल भी कर रहे हैं।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *