Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

एक चर्च जहां भोजपुरी में होती है प्रभु यीशु की प्रार्थना

By Shakti Prakash Shrivastva on December 22, 2022
0 943 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

अमूमन किसी धार्मिक स्थान का महत्व या पहचान उसके अपने धर्म विशेष की आस्था का विशिष्ट केंद्र होने की वजह से ही होता है। लेकिन ईसाइ धर्मावलंबियों का एक ऐसा भी गिरिजाघर या चर्च है जिसे धार्मिक संदेश देने सहित अन्य क्रियाकलापों के अलावा भोजपुरी बोली के प्रचार-प्रसार के लिए भी देश-दुनिया में जाना जाता है।

जी हाँ, यह चर्च देश की सांस्कृतिक राजधानी व हिन्दू धर्मनगरी काशी में स्थित है। नगर के महमूरगंज इलाके में स्थित इस चर्च का नाम बेथेल फुल गोस्पेल चर्च है। इसकी खासियत ये है कि यहाँ प्रभु यीशु के लिए होने वाली प्रार्थना अंग्रेज़ी या हिन्दी में होने की बजाय भोजपुरी में होती है। रविवार को यहाँ बड़ी तादाद में ईसाई धर्मावलम्बी इकट्ठा होते हैं। वे सभी अपनी प्रार्थनाएँ भोजपुरी में ही करते हैं। हर साल क्रिसमस के मौके पर यहाँ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान भी होने वाले कैरल और प्रार्थनाएँ भोजपुरी में ही होती हैं। क्रिसमस के मौके पर होने वाली सबसे खास प्रार्थना जो सर्वाधिक लोकप्रिय है वो है यीशु आवा ना हमरो नगरिया…।  भोजपुरी के प्रति व्यवहारिक लगाव के चलते ही इस बेथेल फुल गोस्पेल चर्च को भोजपुरी चर्च के नाम से भी इलाके में जाना जाता है। इस चर्च की स्थापना 1986 में की गयी थी। भोजपुरी भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए यहाँ भोजपुरी में प्रार्थना की शुरुआत हुई जो अपनी स्थापना से लेकर अब तक अनवरत चल रही है। यहाँ आने वाले को प्रभु यीशु की प्रार्थना के साथ-साथ कैरल गीत भी भोजपुरी में सुनने को मिलता है। चर्च के पादरी एंड्रयू थॉमस की मुताबिक भोजपुरी भाषा में प्रार्थना कराने के पीछे उनका मकसद भोजपुरी का प्रचार-प्रसार करना है। यहाँ भोजपुरी में प्रार्थना करने वालों का मानना है कि उन्हें इससे खुशी मिलती है। क्रिसमस के मौके पर होने वाले विशेष गीत-संगीत के कार्यक्रम भी भोजपुरी में ही होते हैं। यहाँ की एक और खासियत है कि यहाँ सभी धर्मों के लोग आते हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *