Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • एक कर्मयोगी से जुड़ी तस्वीरों की प्रदर्शनी का उदघाटन किया दूसरे कर्मयोगी ने

एक कर्मयोगी से जुड़ी तस्वीरों की प्रदर्शनी का उदघाटन किया दूसरे कर्मयोगी ने

By Shakti Prakash Shrivastva on November 11, 2022
0 457 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की आवाज में रिपोर्ट सुनने के लिए आडियो बटन पर क्लिक करें।

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज, वाराणसी। मनुष्य के जीवन की सफलता का जो सारतत्व धर्मग्रंथों में मिलता है उसका सीधा संबंध गीता से है। गीता में वर्णित श्लोक कर्मण्ये वाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन..  के माध्यम से मनुष्य के जीवन में संयमन और नियमन का जो पाठ पढ़ाया गया है उसका सीधा सपाट अर्थ ये है कि मनुष्य के अधिकार में सिर्फ कर्म है और उसके परिणाम पर उसका कोई अधिकार नही है। गीता के इसी सिद्धांत को अपने जीवन का आधार मानने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े चित्रों की एक प्रदर्शनी उनके संसदीय क्षेत्र काशी में लगाई गई। इसका उद्घाटन शुक्रवार को राजनीति व आध्यात्म के कर्मयोगी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन वृत्त को पचपन तस्वीरों के माध्यम से परिचित कराने का एक प्रयास इस प्रदर्शनी में किया गया है। गुजरात के एक साधारण चायवाले के रूप में जीवन संघर्ष की शुरुआत कर कैसे-कैसे पड़ाव से गुजरते हुए देश की सर्वोच्च सत्ता पर काबिज होने तक का सफर एक आम इंसान के लिए न केवल अनुकरणीय है बल्कि आदर योग्य है। इस समूचे कालखंडी यात्रा को चित्रकार द्वारा बड़े मनोयोग से कैनवास पर उकेरा गया है। देश के सत्ता शीर्ष पर काबिज होने के साथ-साथ दुनियावी पैमाने पर अपना एक अलग मुकाम बनाने में सफल होना भी मोदी के व्यक्तित्व की एक अनूठी शैली है। इसे भी कलाकार ने बखूबी चित्रित किया है। युवाओं सहित आमजन को एक संदेश देने वाली इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी ने काशी के नवनिर्मित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी के एक-एक तस्वीरों का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व से संबंधित लगभग हर महत्वपूर्ण पहलुओं पर कलाकार की तूलिका पहुंची है। उसके तूलिका की नजर से न जीएसटी, नोटबंदी बची है न ही सर्जिकल स्ट्राइक। चित्रों में नरेंद्र मोदी के सामने आने वाली चुनौतियों और उनकी उपलब्धियों को भी बखूबी दर्शाया गया है। आयल और एक्रिलिक रंगों से बनी इन पेंटिंग को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े व्यक्तित्व की साहसी यात्रा का एक दस्तावेज कहा जा सकता है। इनमें 12 पेंटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवन से सम्बन्धित, 32 पेंटिंग “मन की बात एवं 11 स्केच मन की बात पुस्तक से शामिल की गयी है। प्रदर्शनी के उदघाट्न अवसर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री एवं विधायक गण समेत गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *