Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • PM मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या में : पंद्रह लाख दीये जलाकर दीपोत्सव में कायम होगा विश्वरिकार्ड

PM मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या में : पंद्रह लाख दीये जलाकर दीपोत्सव में कायम होगा विश्वरिकार्ड

By Shakti Prakash Shrivastva on October 18, 2022
0 565 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की आवाज में  पूरी रिपोर्ट  सुनने के लिए क्लिक करें।

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज, अयोध्या। छोटी दिवाली के मौके पर 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में रहेंगे। अपने चार-पाँच घंटे के अयोध्या प्रवास के दौरान मोदी न केवल रामलला विराजमान के दर्शन-पूजन करेंगे, सरयू की आरती करेंगे बल्कि दीपोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 2017 में प्रदेश में बीजेपी की बहुमत वाली सरकार बनने के बाद शुरू हुआ दीपोत्सव का कार्यक्रम साल-दर-साल और भव्य होता जा रहा है। इस बार प्रधानमंत्री की मौजूदगी की वजह से इसे भव्यतम बनाने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस क्रम में इस बार पंद्रह लाख दीये जलाकर विश्वरिकार्ड कायम करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं तैयारियों की देख-रेख कर रहे हैं।

राम की पैड़ी पर सुरक्षा चाक-चौबंद

5 अगस्त 2020 को भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन में शामिल होने अयोध्या आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दूसरा अयोध्या दौरा है। इसे देखते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंध के तहत 23 अक्टूबर तक सरयू के पुराने पुल पर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया है। दीपोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर किया जाता है।

38 घाटों पर 15 लाख दीये के लिए 18 हजार वालन्टियर्स

2017 के दीपोत्सव में पहले साल 51 हजार दीए जलाए गए थे। 2018 में 3,01152, 2019 में 5,50,000, 2020 में 6,06,569 और 2021 में 9,41,551 दीए जलाए गए थे। इस बार विश्वरिकार्ड बनाने कि तैयारी के क्रम में 15 लाख दीये जलाने का लक्ष्य है। गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्डस् के लिए प्रशासन ने भी व्यापक प्रबंध किये हैं। दीये जलाने की जिम्मेदारी डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को दी गयी है। विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित सामाजिक संगठनों के सहयोग से ये दीये जलाए जाएंगे। 38 घाटों पर दीये जलाने के लिए कुल 18 हजार वॉलंटियर्स लगाए गए हैं।

डिजिटल आतिशबाजी, लेजर शो और कई देशों की रामलीला भी

दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का भी आनंद लेंगे। इस दौरान लेजर शो भी किया जाएगा। कार्यक्रम में साउथ कोरिया,त्रिनिदाद सहित कई देशों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। दीपोत्सव में त्रिनिडाड, नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, भूटान, अमेरिका और वियतनाम देशों के रामलीला का मंचन भी किया जाएगा।

तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी 19 को अयोध्या में कार्यक्रम में कोई कमी न हो इसके लिए मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ 19 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेंगे। दीपोत्सव स्थल का निरीक्षण करने के अलावा सीएम योगी श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन और मंदिर निर्माण स्थल का भी निरीक्षण करेंगे। सुरक्षा समिति की बैठक और समीक्षा भी करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *