Responsive Menu
Add more content here...
October 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • UP मेँ बारिश : अभी नहीं मिलेगी निजात, नोरू चक्रवात के चलते 12 अक्टूबर तक संभव है बारिश

UP मेँ बारिश : अभी नहीं मिलेगी निजात, नोरू चक्रवात के चलते 12 अक्टूबर तक संभव है बारिश

By Shakti Prakash Shrivastva on October 8, 2022
0 554 Views

https://spotifyanchor-web.app.link/e/huAwXZOhXtb

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की आवाज में रिपोर्ट सुनने के लिए आडियो बटन पर क्लिक करें।

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज, कानपुर। उत्तर प्रदेश मे मौसम के जानकारों को अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह तक मानसून के वापस हो जाने की उम्मीद थी। लेकिन नोरू चक्रवात की वजह से स्थितियाँ बदल गयी हैं। इस चक्रवात ने मानसून को पूरे अक्टूबर महीने मेँ बने रहने की उम्मीद बढ़ा दी है। फिलहाल 12 अक्टूबर तक इसके अधिक प्रभावी रहने की उम्मीद है। ऐसी स्थितियों का आकलन कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग ने किया है। विभाग का मानना है कि इलाके मेँ पूरे महीने बूंदाबांदी व तेज बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता है।
अभी तक अक्टूबर महीने मेँ जो बारिश हुई है। वो अपने आप  मेँ रिकार्ड है। क्योंकि अभी तक पूर्व निर्धारित बारिश के रिकॉर्ड से अधिक बारिश हो चुकी है। विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की मुताबिक अक्टूबर माह में अमूमन 41.2 मिमी बारिश अनुमानित है। लेकिन अभी जब मात्र एक सप्ताह बीते हैं 60 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। विभाग के प्रमुख और प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों में 50 मिमी बारिश और होने की संभावना है।

विश्लेषण की मुताबिक इस चक्रवात का असर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों से लखनऊ होते हुए कानपुर तक प्रभावी रहने की संभावना थी लेकिन अब इसका दायरा बढ़ते हुए आगरा-दिल्ली तक पहुंच गया है।

इस तरह विशेषज्ञों को उम्मीद है कि यह बारिश पूरे महीने प्रभावी रह सकती है। पिछले तीन दिनों में दिन के अधिकतम तापमान मेँ ख़ासी गिरावट दर्ज की गयी है। आंकड़ों पर गौर करें तो 2009 मेँ इस महीने 45 मिमी बारिश हुई थी जबकि 2010 से लेकर 2015 तक बारिश ही नही हुई। 2016 मेँ हुई भी तो मात्र 20 मिमी और 2017 से लेकर 2021 तक बिलकुल नहीं हुई। जबकि इस वर्ष अभी तक ही 60.2 मिमी हो चुकी है। इन खबरों के बीच फिलहाल शनिवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से मेँ खिलखिलाती कड़ी धूप निकली हुई है। लेकिन अनुमान की मुताबिक अभी बचाव के छाता, रेनकोट आदि सामानों की फिलहाल इस महीने इस्तेमाल होने की पूरी उम्मीद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *