Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • UP में किसान खुश : फसलों को नुकसान से बचाने के लिए आगे आई योगी सरकार

UP में किसान खुश : फसलों को नुकसान से बचाने के लिए आगे आई योगी सरकार

By Shakti Prakash Shrivastva on September 6, 2022
0 511 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश (UP) में किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने के संकल्प के साथ सरकार में आई योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditynath) की सरकार (U.P.Govt.) ने आज इस क्रम में एक अहम फैसला लिया है। अब प्रदेश में किसानों के खेत में खड़ी फसल और तैयार पैदावार के सुरक्षित भंडारण के साथ-साथ कीट एवं रोग नियंत्रण योजना को लागू करने का निर्णय योगी कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इसके तहत सरकार (UPGovt.) ने आने वाले पाँच वर्षों के लिए 192 करोड़, 57 लाख, 75 हजार रुपये का प्रावधान किया है। इस राशि का रासायनिक एवं जैविक कीट रसायन रक्षा इकाई में अनुदान (Subsidy) और  फसलों को सुरक्षित रखने के लिए बखारी पर 50 प्रतिशत अनुदान (Subsidy) देने में उपयोग किया जाएगा।

प्रदेश के कृषि मंत्री (Minister Of Agriculture,UP) सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) की मुताबिक फसलों में खरपतवार रोग तथा कीट से होने वाली क्षति को नियंत्रित करने के लिए वर्ष 2022-23 से वर्ष 2026-27 तक की अवधि के लिए विभिन्न पारिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट एवं रोग नियंत्रण की योजना का अनुमोदन किया गया है। वर्ष 2022-23 में इस योजना के तहत विभिन्न कार्य मदों में 3417.90 लाख रुपये खर्च होंगे। पर्यावरण संरक्षण व विषरहित खाद्यान्न उत्पादन के लिए बायोपेस्टीसाइड्स तथा बायो एजेंट्स 75 प्रतिशत अनुदान (Subsidy) पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
कृषि मंत्री (Minister Of Agriculture,UP) शाही (Surya Pratap Shahi) के अनुसार हर वर्ष किसानों को खरपतवार की वजह से 15-20 प्रतिशत, फसली रोगों से 26 प्रतिशत, कीट रोगों से 20 प्रतिशत, भंडारण की उचित व्यवस्था न होने से 7 प्रतिशत, चूहों से 6 प्रतिशत और अन्य कारणों से 8 प्रतिशत फसल खराब हो जाती है। किसानों को हो रहे इस नुकसान को कम करने के लिए सरकार (U.P.Govt.) ने कैबिनेट में यह निर्णय लिया है। इस योजना के बाद अब इससे जहां किसानों की आय बढ़ेगी वहीं उनका अनाज लंबे समय तक सुरक्षित रह सकेगा। अनाज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उसके भंडारण के लिए 2 क्विंटल से लेकर 5 क्विंटल तक की क्षमता वाले बखारी में 50 प्रतिशत अनुदान (Subsidy) देने का फैसला लिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *