Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • ओमिक्रान : यूपी मेँ शनिवार से रात्रिकालीन कर्फ़्यू, शादी-ब्याह मेँ 200 की इजाज़त

ओमिक्रान : यूपी मेँ शनिवार से रात्रिकालीन कर्फ़्यू, शादी-ब्याह मेँ 200 की इजाज़त

By Shakti Prakash Shrivastva on December 24, 2021
0 542 Views

लखनऊ, (प्रमुख संवाददाता)। देश मेँ कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान से उपजी दहशत के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार की रात से एक बार फिर रात्रिकालीन कर्फ़्यू को प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है। इस क्रम मेँ प्रदेश भर मेँ रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ़्यू रहेगा। इसमें मेडिकल एंबुलेंस आदि को पूर्ववत छूट रहेगी। शादी-ब्याह जैसे आयोजनों मेँ 200 से अधिक लोगों के शामिल होने की इजाज़त नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश मेँ कोरोना की महामारी पर व्यापक नियंत्रण के लिए दूसरे लहर के दौरान गठित टीम-09 के प्रभावी क्रियाकलापों खासकर ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के चलते प्रदेश में स्थिति काफी हद तक नियंत्रित रहा है। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 91 हजार 428 सैम्पल की जांच में कुल 49 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 12 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। वर्तमान मेँ प्रदेश के 37 जिलों में एक भी कोविड मरीज नहीं हैं। कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 266 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 657 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। देश के विभिन्न राज्यों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी को देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। इस क्रम मेँ ही रात्रिकालीन कर्फ़्यू, आयोजनों मेँ सीमित प्रतिभागी और ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’ के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक करने सरीखे प्रयास करने का निर्णय लिया गया है। बिना मास्क कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान न दे। इसके साथ ही सड़कों और बाजारों में हर किसी के लिए मास्क अनिवार्य किया जाए। पुलिस बल लगातार गश्त करे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश के किसी भी राज्य से अथवा विदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग की जाए। बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।  निगरानी समितियों ने कोरोना प्रबंधन में सराहनीय कार्य किया है। तीसरी लहर के दृष्टिगत गांवों और शहरी वार्डों में निगरानी समितियों को पुनः सक्रिए करें। बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति की टेस्टिंग कराएं। उनके स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाए। आवश्यकतानुसार लोगों को क्वारन्टीन किया जाए, अस्पतालों में भर्ती कराया जाए। साथ ही कोविड की तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत किए गए तैयारियों का पुनर्परीक्षण करने का भी निर्देश दिया है। प्रदेश के सभी औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क और डे केयर सेंटर फिर एक्टिव किए जाएँ। 19 करोड़ 14 लाख 94 हजार से अधिक कोविड टीकाकरण और 09 करोड़ 14 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर है। यहां 06 करोड़ 73 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। 12 करोड़ 41 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। वैक्सीनेशन को और तेज करने की जरूरत है।  इस संबंध में सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *