Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • रामनगरी में सनसनीखेज वारदात : अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत दो घायल

रामनगरी में सनसनीखेज वारदात : अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत दो घायल

By Shakti Prakash Shrivastva on October 14, 2021
0 546 Views

अयोध्या, (संवाददाता)। कोरोना महामारी के बाद दुर्गापूजा समारोह जहां पूरे प्रदेश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं रामनगरी अयोध्या में बुधवार की देर रात अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे उल्लास भरे माहौल में ग्रहण लगा दिया। हुआ ये कि देर रात जिले के थाना कोतवाली नगर की देवकाली चौकी क्षेत्र में कोरखाना नील गोदाम के पास स्थापित दुर्गापूजा पंडाल में श्रद्धालु पूजा अर्चना में लगे हुए थे कि अचानक बगल में अंधाधुंध फायरिंग होने लगी। लगभग 5 गाड़ियों में सवार दर्जन भर बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति मंजीत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में नजदीक में बैठी मंजीत की दो पुत्रियों लकी और खुशी गोली लगने से घायल हो गईं। घायल बच्चियों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत देखते हुए चिकित्सकों ने लखनऊ रिफर कर दिया। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में घायलों का इलाज चल रहा है। घटना स्थल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले रखा है। पुलिस के आला अधिकारी भी इस दुस्साहसिक वारदात से चिंतित है। हालांकि अपराधियों की पांचों वाहनो को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। जिसके मालिकों की पहचान की जा रही है फिलहाल एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने उठाया है। पूछताछ चल रही है। पुलिस को घटना के जल्द ही पर्दाफाश होने की उम्मीद है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है।

इस घटना पर एसएसपी शैलेश पांडे का मानना है कि फायरिंग का दुर्गा पूजा से लेना देना नहीं। पंडाल से दूर घर के बाहर हुई है वारदात। प्रथम दृष्टया रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है। रंजिश मन उसी दिशा में तफतीश चल रही है। चुनावी वर्ष में जहां सत्ताधारी बीजेपी पार्टी राम मंदिर मुद्दे की बदौलत चुनावी वैतरणी पार करना चाहती थी। ऐसे में यह दुस्साहसिक वारदात पार्टी के किए कराये पर पानी फेर सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *