Responsive Menu
Add more content here...
October 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • 75 घंटे का कांग्रेसी ‘अभियान’ आज से : अपनी उपलब्धियाँ बताएँगे और दूसरे की खोलेंगे पोल

75 घंटे का कांग्रेसी ‘अभियान’ आज से : अपनी उपलब्धियाँ बताएँगे और दूसरे की खोलेंगे पोल

By Shakti Prakash Shrivastva on August 19, 2021
0 627 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। अरसे बाद यह पहला मौका है जिसमें कांग्रेस पार्टी सुनियोजित तरीके से बिना किसी हड़बड़ी के अभियान चला रही है। इस क्रम में कांग्रेस गुरुवार से 75 घंटे के लिए जय भारत महासंपर्क अभियान की शुरुआत कर रही है। इस विशेष अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी यूपी के हर ग्राम पंचायत में कम से कम 75 घंटे का प्रवास करेंगे। 19, 20 और 21 अगस्त तक कांग्रेस के बड़े नेता 15 हजार ग्राम सभा, वार्ड और करीब 90 हजार लोगों से संपर्क करेंगे।

2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव कांग्रेस बिना किसी बड़े गठबंधन के अपने दम पर लड़ने जा रही है। पार्टी ने इसके लिए रणनीति तैयार कर ली है। अगले 3 महीने में हर गांव तक पहुंचने और वहाँ संगठन को खड़ा करने की रणनीति के तहत पार्टी काम कर रही है। पार्टी ने 1.5 लाख कार्यकर्ताओं को इस दौरान प्रशिक्षित करने का टारगेट रखा है। इस अभियान में पार्टी जनता को यह बताने का प्रयास करेगी कि कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन के दौरान देश के लिए क्या किया। इस दौरान दो पुस्तकों ‘हम कांग्रेस के लोग और भारत के खिलाफ संघ का प्रचार’ के जरिए लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी। इसके तहत कांग्रेस की योजना हर घर पर दस्तक देने की है। लोगों को जोड़ने के लिए गांव में सह-भोज का आयोजन होगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याओं को समझने, लोगों से उसका संभावित समाधान खोजने और उसके क्रियान्वयन के मुद्दे पर भी बात करेंगे। इस दौरान गांव में तिरंगा झंडा भी फहराया जाएगा। इतना ही नहीं इस अभियान के तहत भाजपा की संकल्प पत्र की पोल खोलेगी। लोगों को बताएगी कि कैसे भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है। इतना ही नहीं पार्टी कथित तौर पर वह अपने नेताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर भाजपा की ‘पोल-खोल’ भी करेगी। कांग्रेस का दावा है कि यूपी में 20 सालों में पहली बार इतने बड़े स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। दीपावली के पहले लखनऊ में एक बड़ा सम्मेलन होगा। प्रियंका गांधी इसमें मौजूद रहेंगी। इस सम्मेलन में पार्टी अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करेगी। पार्टी इस बार ‘परिवर्तन का संकल्प और कांग्रेस ही विकल्प’ के नारे के साथ पार्टी चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *