Responsive Menu
Add more content here...
August 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • दिल्ली में मिले मुलायम-लालू-अखिलेश : यूपी चुनाव में गुल खिलायेगी ये मुलाक़ात

दिल्ली में मिले मुलायम-लालू-अखिलेश : यूपी चुनाव में गुल खिलायेगी ये मुलाक़ात

By Shakti Prakash Shrivastva on August 2, 2021
0 820 Views

दिल्ली, (संवाददाता)। जेल से जमानत पर बाहर आने वाले राजद नेता लालू प्रसाद यादव की एक अरसे बाद समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव से मुलाक़ात हुई। सोमवार को हुई यह मुलाक़ात लालू की बिटिया के दिल्ली आवास पर हुई। इस दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। इन नेताओं ने लगभग दो घंटे तक यूपी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। माना जा रहा है कि इन नेताओं की मुलाक़ात का असर किसी न किसी रूप में यूपी चुनाव में अवश्य दिखेगा। लालू और अखिलेश ने मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया में शेयर की हैं।

चाय पर यूपी के दोनों नेताओं से हुई मुलाक़ात को लालू यादव ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि ‘देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी आदरणीय मुलायम सिंह जी से मुलाकात कर मैंने उनका कुशलक्षेम जाना। खेत-खलिहान, गैर बराबरी, अशिक्षा, किसानों, गरीबों और बेरोजगारों के लिए हमारी साझी चिंताएं और लड़ाई है। आज देश को पूंजीवाद और साम्प्रदायवाद नहीं बल्कि लोक समता एवं समाजवाद की आवश्यकता है। जमानत पर जेल से रिहा हुए लालू इन दिनों दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के घर पर रुके हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने NCP चीफ शरद पवार से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा भी कई नेताओं से वे लगातार मिल रहे हैं। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि UP चुनाव में लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल समाजवादी पार्टी को समर्थन दे सकती हैं। NCP पहले ही सपा को समर्थन दे चुकी है। अखिलेश यादव से रिश्ते को देखते हुए माना जा रहा है कि ममता बनर्जी भी समाजवादी पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर सकती हैं। राजनीति के जानकारों की माने तो यूपी का चुनाव 2024 मे होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्षियों के तालमेल की तस्वीर दिखा सकता है।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *