Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी में खुलेंगे स्कूल : सीएम का आदेश, 5 अगस्त से डिग्री कक्षाओं में प्रवेश और 16 से हाईस्कूल और इंटर में शुरू हो पढ़ाई

यूपी में खुलेंगे स्कूल : सीएम का आदेश, 5 अगस्त से डिग्री कक्षाओं में प्रवेश और 16 से हाईस्कूल और इंटर में शुरू हो पढ़ाई

By Shakti Prakash Shrivastva on August 2, 2021
0 653 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। प्रदेश में कोरोना के दूसरे लहर के दौरान बंद हुए शिक्षण संस्थानों में अब रौनक आने वाली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम 9 की बैठक में इस आशय का निर्देश दिया। निर्देश के मुताबिक डिग्री कक्षाओं में 5 अगस्त से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो और पहली सितंबर से पढ़ाई भी शुरू की जाए। इसी तरह माध्यमिक विद्यालयों में भी आधी क्षमता से पढ़ाई 16 अगस्त से शुरू करने संबंधी आदेश दिये। इस संबंध में जल्द ही व्यापक दिशा-निर्देश जारी कर दी जाएगी।

सीएम योगी ने कहा की प्रदेश में कोरोना का संक्रमण काफी हद तक नियंत्रण में है। ऐसे में स्कूलों में पढ़ाई पूर्ववत शुरू करने के संबंध में आवश्यक तैयारियां की जानी चाहिए। इंटर और हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम भी आ गए है। इसलिए बच्चों को आगे की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू होने चाहिए। इसी क्रम में डिग्री कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया 5 अगस्त से और पठन-पाठन पहली सितंबर से हर हाल में शुरू किया जाना सुनिश्चित हो।  सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन सत्र प्रारंभ करने की तैयारी की जाए। माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में भी जिन विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया है, उनके दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाए। इन विद्यार्थियों की कक्षाएं स्वाधीनता दिवस की तिथि से शुरू हों। स्वाधीनता दिवस के दिन ‘स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव’ से जोड़ कर आयोजन हों। 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ पठन-पाठन प्रारम्भ हों।  शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन प्रारंभ होने से पहले कोरोना प्रोटोकाल और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। इसके तहत सैनिटाइजर, इंफ्रारेड थरमामीटर, मास्क आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही सोशल डिटेन्सिंग के लिए दो गज की दूरी की अनिवार्यता के अनुरूप व्यवस्था की जाए। शिक्षण संस्थानों के प्रारंभ होने के साथ 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के टीकाकरण के विशेष शिविर लगाया जाएँ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में पहले से ही सभी जरूरी तैयारी कर ली जाए। सभी परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता/सैनीटाइजेशन कराई जाए। शौचालयों की साफ-सफाई हो। कक्षाएं भी स्वच्छ रहें। बेसिक शिक्षा विभाग से समन्वय बनाकर  ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाए।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *