Responsive Menu
Add more content here...
October 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी में हाईस्कूल-इंटर रिजल्ट : मिले सुझाव बनेंगें फार्मूले का आधार

यूपी में हाईस्कूल-इंटर रिजल्ट : मिले सुझाव बनेंगें फार्मूले का आधार

By Shakti Prakash Shrivastva on June 12, 2021
0 631 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के फाइनल रिजल्ट का फार्मूला प्रदेशभर से मिले सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा। परिषद ने परीक्षाफल के संबंध में प्रदेश भर के स्कूलों के प्रिंसिपलों, शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों से सुझाव आमंत्रित किए थे। लगभग 4000 सुझाव मिले भी हैं। इन सुझावों के आधार पर यूपी बोर्ड अभी हाईस्कूल और इंटर के लिए अंतिम फॉर्मूला तय कर रिजल्ट घोषित करने में लगा हुआ है। इस संबंध मे 7 जून को परिषद के अधिकारियों और जिला स्तरीय शिक्षाधिकारियों की बैठक हो चुकी है।

माध्यमिक शिक्षा की ACS अराधना शुक्ला की मुताबिक सरकारी, प्राइवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रिंसिपलों व जिला स्तर के अधिकारियों से कई सुझाव मिले हैं। अभी तक इस मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया क्योंकि अभी अधिकारियों को सुझाव मिलते जा रहे हैं। 10 जून तक प्राप्त सुझावों को निर्णय मेन शामिल किया जाएगा। इंटर और हाईस्कूल रिजल्ट को लेकर परिषद की ओेर से फाइनल फॉर्मूले का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। फॉर्मूले के फैसले पर काफी गहन विचार किया जा रहा है क्योंकि 12वीं के लिए इस साल करीब 26 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था वहीं 10वीं परीक्षा के लिए 29 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *