Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा रद्द, प्रोन्नत होंगे छात्र

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा रद्द, प्रोन्नत होंगे छात्र

By Shakti Prakash Shrivastva on June 3, 2021
0 696 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड आफ सेकंड्री एजूकेशन) और आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट आफ सेकंड्री एजूकेशन) की 12वीं परीक्षा रद्द होने के बाद अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 12वीं परीक्षा भी रद्द कर दी गयी है। इस आशय की जानकारी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने दी। उनके मुताबिक सरकार पहले ही कक्षा 6वीं से कक्षा 11वीं की परीक्षा को रद्द करते हुए विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का निर्णय ले चुकी है। प्रधानमंत्री द्वारा सीबीएसई की कक्षा 12वीं की परीक्षा के बारे में लिए गए निर्णय के बाद से प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा के बारे में मुख्यमंत्री के साथ बैठक  करने के बाद यह निर्णय लिया गया। वैसे यूपी बोर्ड ने मई माह में ही इंटर के परीक्षार्थियों को प्रमोट करने की तैयारियां कर रखी हैं। यूपी बोर्ट के सचिव ने सभी कॉलेजों से कक्षा 12 की प्रीबोर्ड और कक्षा 11 की छमाही व वार्षिक परीक्षा के अंक ब्योरा मँगवा लिया है।

प्रदेश का मध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं पहले ही रद्द कर विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं में प्रोन्नत कर चुका है। हाईस्कूल के 29.9 लाख विद्यार्थियों को प्रोन्नति किया जा चुका है। अब इंटरमीडिएट के 26.10 लाख विद्यार्थियों को प्रोन्नति करने का निर्णय लिया गया है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *