Responsive Menu
Add more content here...
October 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • विविधा
  • कोरोना की वजह से महाराष्ट्र, झारखंड समेत कई राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन

कोरोना की वजह से महाराष्ट्र, झारखंड समेत कई राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन

By Nikhil Pal on May 13, 2021
0 568 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश के सभी राज्य कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जिससे देश में कोरोना संक्रमण की इस बेकाबू रफ्तार को कम किया जा सके। इसके मद्देनजर देश के कई राज्यों ने कोरोना वायरस लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। इस राज्यों में महाराष्ट्र, झारखंड, केरल जैसे तमाम राज्य हैं।महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 15 दिन के और बढ़ा दिया है। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र में 1 जून तक वही झारखंड में 27 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।इसके अलावा कई राज्य ऐसे भी है जहां पहले से लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं।

कई राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन

झारखंड सरकार ने मिनी लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) को अगले दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह 27 मई सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही 16 मई की सुबह छह बजे से पूर्व से जारी प्रतिबंधों के अतिरिक्त चार नए प्रतिबंध भी प्रभावी रहेंगे। इसके तहत अब दुल्हा-दूल्हन को शामिल करके अधिकतम 11 लोगों की मौजूदगी में शादी केवल अपने घरों में या कोर्ट में संपन्न होगी। इस अवसर पर किसी प्रकार का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा।महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 15 दिन के और बढ़ा दिया है। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने आगामी 1 जून तक राज्य में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। सरकार की तरफ से आदेश भी जारी किया गया है जिनमें तमाम दिशा निर्देश है। इसमें कुछ नए नियमों को भी जोड़ा गया है ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। इससे पहले 15 मई तक राज्य में लॉकडाउन लागू किया गया था।तेलंगाना में 10 दिनों का लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। राज्य में 12 मई से 10 दिनों के लिए लाकडाउन लगाने का फैसला किया गया। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी ने कोरोना कर्फ्यू(लॉकडाउन) की अवधि को 17 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। दिल्ली में भी लाकडाउन सोमवार, 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।हरियाणा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को लेकर लगाई गई पाबंदियां 17 मई तक बढ़ा दी है। राजस्थान में सोमवार सुबह पांच बजे (10 मई) से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन रहेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *