Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

सीएम योगी ने 114 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण, किसानों को लेकर कही बड़ी बात

By Nikhil Pal on March 27, 2021
0 609 Views

महराजगंज-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महराजगंज जिले में 279.30 करोड़ की लागत के 114 विकास परियोजनाओं लोकार्पण व शिलान्यास किया और नवसृजित चौक नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन कर सरकार की चार साल की विकास की उपलब्धियों को गिनाईं।मुख्यमंत्री ने संबोधन में होली की बधाई और शुभकामनाएं दी और उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार के पिछले चार साल की विकास की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीवन की सुगमता पर जोर दिया है। जिसमें हर गरीब को मकान, शौचालय, बिजली, गैस कनेक्शन, पर्यटन का विकास हो। प्रदेश में पिछले चार वर्ष के दौरान जो विकास हुआ है वह सबके सामने हैं।

किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष-सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद प्रदेश के अंदर लगभग 100 ऐसे वनटांगिया गांव थे, जिन्हें कोई सुविधा प्राप्त नहीं थीं। आज उन गांवों में आजादी के बाद पहली बार ग्राम प्रधान का चुनाव होने जा रहा है।साथ ही इन गावों में सड़क, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, पेंशन की योजना दी जा रही है। वनटांगिया गांव के किसान सामुदायिक खेती के माध्यम से प्रगति कर रहें है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग आज किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्हें आज महाराजगंज के वनटांगिया गांव में आकर देखना चाहिए कि कांटेक्ट फार्मिंग कैसे होती है। जो लोग शहरों में रहकर शहरी मूर्ख बनना चाहते हैं कि कांटेक्ट फार्मिंग का मतलब किसानों की जमीन ले लेना है।सीएम योगी ने कहा कि आज देश के अंदर हाईवे बन रहे हैं, रेल लाइन बिछ रही हैं। एम्स, आईआईटी, आईआईएम का निर्माण हो रहा है। गोरखपुर में एम्स बनकर तैयार है। गोरखपुर का फ़र्टिलाइज़र कारखाना 26 वर्ष के बाद ही शुरू हो रहा है। जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण नहीं हुआ उनमें सरकार विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराने जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *