Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • जानिए कहाँ रहेंगे ‘कोविंद’ जब होंगे पूर्व राष्ट्रपति

जानिए कहाँ रहेंगे ‘कोविंद’ जब होंगे पूर्व राष्ट्रपति

By Shakti Prakash Shrivastva on July 19, 2022
0 792 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

अपने पूरे राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान दिल्ली के रायसीना हिल्स पर बने आलीशान राष्ट्रपति भवन में रहने वाले राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। आधिकारिक तौर पर 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति के शपथ लेने तक कोविंद राष्ट्रपति भवन में ही रहेंगे। उसके बाद बतौर पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को पद प्रोटोकाल की मुताबिक नया बंगला 12 जनपथ एलाट हो गया है। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के 10 जनपथ के बगलवाले इस बंगले में एक लंबे समय तक बिहार के चर्चित राजनेता और लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया रामविलास पासवान रहते थे। इनके निधन के बाद रामविलास के भाई और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार को यह बंगला एलाट हुआ। उनके मना करने पर इसे आईटी मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को दिया गया। अब इसे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम आवंटित किया गया है। बंगले का रंगरोगन आदि कर पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। घरेलू साजो-सामान अवकाश प्राप्ति के दो दिन पहले ही नए बंगले में पहुँच जाएगा। उपराष्ट्रपति वेंकइया नायडू की तरफ से श्री कोविंद के सम्मान में 23 जुलाई को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। विदाई समारोह में राष्ट्रपति कोविंद को एक ‘स्मृति चिन्ह’ तथा संसद सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित एक ‘हस्ताक्षर पुस्तिका’ भी भेंट की जाएगी। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्री और सांसद मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति पद से अवकाश लेने के बाद श्री कोविंद को डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। साठ हजार रुपये हर महीने आफिस खर्च और स्टाफ के लिए मिलेंगे। बंगले का किराया और ट्रेन-बस सहित हवाई यात्रा भी फ्री होगी। वो भी एक सहयोगी के साथ। इसके अलावा दो लैंडलाइन, मोबाइल फोन, ब्रॉडबैंड और इंटरनेट कनेक्शन सहित बिजली-पानी का बिल भी नहीं देना होगा। स्वास्थ्य सुविधाए निःशुल्क मिलेंगी। गाड़ी-ड्राइवर समेत पांच लोगों का पर्सनल स्टाफ होगा। दो निजी सहायक और सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के जवान होंगे। ये सभी सुविधाएं देश के राष्ट्रपति के लिए विधान सम्मत हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *