Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी : कोरोना संबंधी निर्देशों के साथ खुले स्कूलों में लौटी रौनक, उत्साहित दिखे स्टूडेंट्स और टीचर्स

यूपी : कोरोना संबंधी निर्देशों के साथ खुले स्कूलों में लौटी रौनक, उत्साहित दिखे स्टूडेंट्स और टीचर्स

By Shakti Prakash Shrivastva on August 16, 2021
0 591 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। कोरोना संक्रमण के चलते बंद चल रहे प्रदेश के स्कूलों में सोमवार से रौनक वापस लौटते हुए दिखी। पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कम होते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं को 16 अगस्त से खोलने का निर्णय लिया था। स्कूलों में पचास फीसद छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ साथ स्कूल प्रबंधन को सरकार द्वारा निर्धारित कोविड प्रोटोकाल का भी सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि पहले दिन अपेक्षा के अनुकूल उपस्थिति नहीं रही। लेकिन स्कूल पहुँचने वाले छात्रो के साथ-साथ टीचर्स भी स्कूल खोलने संबंधी सरकार के निर्णय से उत्साहित दिखे।

वाराणसी, लखनऊ, आगरा, मेरठ, कानपुर, प्रयागराज, बरेली, नोएडा, गोरखपुर जैसे बड़े शहर हों या अन्य छोटे शहर, पूरे प्रदेश में कमोबेश छात्रों की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति के बीच स्कूल खुल गए। संगम नगरी प्रयागराज में करीब डेढ़ साल से बंद चल रहे स्कूल-कॉलेज भी सोमवार से खोल दिए गए। स्कूलों ने बच्चों का दिख खोलकर तिलक, ताली और फूलों से स्वागत किया। कुछ स्कूलों में स्वागत गीत गाए गए। स्कूल खुलने से न सिर्फ अभिभावकों, स्टूडेंट्स में उत्साह दिखा बल्कि शिक्षकों में भी काफी उत्साह देखा गया। फिलहाल लगभग 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शहर के तमाम बड़े स्कूलों में चहल-पहल दिखी। महर्षि पतंजलि विद्यामंदिर की प्रिंसिपल सुष्मिता कानूनगो ने बताया कि स्कूल खुलने के बाद बच्चों का स्वागत तिलक और ताली से किया गया। बच्चों को सैनिटाइजेशन टनल से गुजारा गया। उनके टेंपरेचर चेक किए गए। इसके अलावा बच्चों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया। फाफामऊ स्थित एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम की प्रिंसिपल अल्पना डे ने बताया कि अभी हमने सिर्फ 50% स्टूडेंट को ही ऑफलाइन क्लास के लिए बुलाया है। अभी हमने उन्हीं स्टूडेंट्स को स्कूल आने की अनुमति दी है जिनके पेरेंट्स ने अनुमति पत्र पर हस्ताक्षर करके स्कूल को भेजा है। सीएम सिटी गोरखपुर में भी कोविड निर्देशों के तहत खुले स्कूलों में चहल-पहल दिखी। रैम्पस स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी हम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों कक्षाएं दो शिफ्टों में चला रहे हैं। इस दौरान जो शिक्षक क्लास रूम के अंदर कक्षाएं नहीं ले रहे हैं, उनसे ऑनलाइन क्लास पढ़वाई जा रही है। जो बच्चे अभी स्कूल नहीं आ पा रहे हैं उन्हें ऑनलाइन गाइडेंस दी जा रही है। एच पी स्कूल, सहारा स्टेट की शिक्षिका शिल्पी गुप्ता के मुताबिक काफी दिन बाद स्कूल खुलने से बच्चों में अच्छा खासा उत्साह देखा गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *