Responsive Menu
Add more content here...
May 4, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

आखिर जीत ही लिया बंगाल !

By Shakti Prakash Shrivastva on May 4, 2026
0 3 Views

 

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर चुकी बीजेपी की पूरे देश में बल्ले-बल्ले हो रही है। क्योंकि बीजेपी ने सिर्फ चुनाव नहीं जीता है बल्कि प्रदेश में हिन्दू वोटों के ध्रुवीकरण का लिटमस टेस्ट भी क्लियर किया है। यूं तो इस बार का चुनाव बीजेपी और टीएमसी के बीच सत्ता संघर्ष का था लेकिन इससे इतर ये तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और गृहमंत्री अमित शाह के व्यक्तिगत साख की लड़ाई भी बन गया था। जिसे जीतकर पार्टी ने अपने सियासी भविष्य का बड़ा मोर्चा फतह कर लिया है। इसका असर सीधे तौर पर अब 2027 के मिशन यूपी पर भी पड़ेगा।

देश में दक्षिण को छोड़ उत्तर, मध्य, और पश्चिमी हिस्से के लगभग सभी बड़े राज्यों पर अपना परचम लहरा चुकी बीजेपी को पूरब का पश्चिम बंगाल जैसा बड़ा राज्य कांटे की तरह चुभता था। चूंकि जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का गृहराज्य यही पश्चिम बंगाल राज्य है, जिसकी वजह से बीजेपी के लिए ये राज्य और ज्यादा मायने रखता रहा। यूं तो 1950 से ही जनसंघ और बाद में बीजेपी की कोशिश रही कि बंगाल में उसकी जड़ें जमें लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।

पिछले दो विधानसभा चुनावों से बीजेपी ने बहुत गंभीरता के साथ इस तरफ अपने सियासी कदम बढ़ाए। इसका परिणाम भी दिखा, पार्टी दो से सत्तर के ऊपर जा पहुंची और इस बार का परिणाम तो सबके सामने है ही। इतिहास रच दिया बीजेपी ने। 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीजेपी ने बहुमत से भी कहीं अधिक सीटें कब्जे में कर ली हैं। सियासी हलकों में पश्चिम बंगाल को बीजेपी का लास्ट फ्रंटियर तक कहा जाता रहा है। इस राज्य की जीत या हार का असर बीजेपी के लिए 2027 में मिशन यूपी पर भी पड़ने वाला है।

चुनाव के इस परिणाम ने यह साबित कर दिया कि बीजेपी ने जीत हासिल करने के साथ-साथ हिन्दू वोटों और महिला मतो के ध्रुविकरण का लिटमस टेस्ट भी पास कर लिया। आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक मुस्लिम मतदाता हैं। बीजेपी ने यहां पर घुसपैठ का भी मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पास न होने के बाद बंगाल में बीजेपी ने मतदाताओं से वादा किया कि हमारी सरकार बनने पर प्रत्येक महिला को और बेरोजगारों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये दिये जाएँगे। बीजेपी का यह फार्मूला भी हिट रहा और युवाओं और महिलाओं का भरपूर समर्थन बीजेपी को मिला।

बंगाल की जीत बीजेपी के लिए आगामी चुनावों के लिए बूस्टर डोज साबित होने वाला है। 2027 में बीजेपी के लिए मिशन यूपी के तहत राज्य में दमदार वापसी करना चाहेगी, क्योंकि 2029 में ही लोकसभा चुनाव है। बड़े राज्य के लिहाज से यूपी और पश्चिम बंगाल बीजेपी के लिए काफी मायने रखता है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *