Responsive Menu
Add more content here...
April 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

कौन है शाइस्ता की सखी ‘मुंडी’?

By Shakti Prakash Shrivastva on May 3, 2023
0 448 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

                प्रयागराज शूटआउट में हुए पूर्व विधायक राजूपाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेशपाल की हत्या के दिन 24 फरवरी के बाद से प्रयागराज पुलिस और जांच एजेंसियों को चैन नहीं मिल रहा है। कारण ये कि रोज-रोज के घटनाक्रम में कुछ न कुछ नयी तस्वीर या इनपुट सामने आ जा रही है। जिसकी तफतीश में उन्हे पसीना बहाना पड़ रहा है। माफिया अतीक अहमद उसके भाई अशरफ, बेटे असद की मौत और पुलिसिया मुठभेड़ में हुई कुछ और अपराधियों की मौतों के अलावा शेष बचे शूटरों और वांछित इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी इनकी पेशानी पर बल डाले हुए है। सर्वाधिक परेशानी का कारण अतीक की 50 हजार की इनामिया बीबी शाइस्ता परवीन और शूट आउट में शामिल बमबाज़ गुड्डू मुस्लिम है। क्योंकि मिले इनपुट पर नजदीक तक पहुँचने के बावजूद कई बार ऐसा हुआ कि ये दोनों बच गए। अभी तक ये पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अब इन दोनों के अलावा एक नया नाम सामने आया है मुंडी पासी का। बताया जा रहा है कि इसका भी संबंध उमेश पाल की हत्या से है। उसी दिन से ये फरार भी चल रही है। धूमनगंज थाने की हिस्ट्रीशीटर मुंडी को इलाके में लेडी डान कहा जाता है। सूत्रों की मुताबिक इसके शाइस्ता से बेहतर रिश्ते हैं। मेयर चुनाव के दौरान ये लगातार शाइस्ता के साथ देखी जाती रही है। माना ये भी जा रहा है कि मुंडी शाइस्ता की छिपने में मदद भी कर रही है।

पुलिस सूत्रों की माने तो चार दिन पहले शाइस्ता प्रयागराज में मौजूद थी। लेकिन सूचना मिलने पर जब पुलिस छापेमारी के लिए गई तो वह बुर्का पहने महिलाओं की भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गई। मुंडी पासी पर धूमनगंज थाने में हत्या, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। किसी के मकान बेचने, जमीन खरीदने के मामलों में वह रंगदारी वसूलती रही है। वर्ष 2009 में मुंडी पासी ने शुतुरखाना मुहल्ले में एक व्यक्ति का मकान दबाव डाल कर बेचवा दिया था। इसके बाद मकान की पूरी कीमत भी आतंकित कर लूट कर भाग गई थी। क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीमें मुंडी पासी को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मुंडी पासी खूंखार अपराधी मूलचंद पासी की भी करीबी रही है। छोटा राजन गिरोह के खास शूटर बच्चा पासी गिरोह के साथ भी उसका नाम जुड़ा रहा है। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की मददगार महिला मुंडी पासी का पुलिस के पास कोई तस्वीर नही थी लेकिन अब पुलिस को उसकी तस्वीर मिल गई है। सर्च आपरेशन में पुलिस के हाथ उसकी तस्वीर हाथ लगी है। इसके बाद पुलिस अब उसकी भी खोजबीन में लग गई है।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *