Responsive Menu
Add more content here...
October 16, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

अंगड़ाई ही खड़ा करेगा ‘रंगमहल’ ..

By Shakti Prakash Shrivastva on August 11, 2025
0 63 Views

                                                           शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

शहर गोरखपुर अब पूरी तरह अपनी दागी पहचान से उबर चुका है। जिस गोरखपुर को पहले पिछड़े और अपराध की नगरी के रूप में देश-दुनिया मे जाना जाता था। आज उसे शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कला-संस्कृति के विकासशील संभावनाओं वाले शहर के रूप में पहचान जाता है। तेजी से यहाँ की सड़क, सीवर पानी, बिजली व्यवस्था की तस्वीर बदल रही है। लेकिन नहीं बदल रही है तो वो है कलाकारों की कला के लिए आवश्यक संभावनाएं। खासकर रंगकर्म के संदर्भ में। यहाँ गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ये सब बदलाव हुआ। रंगकर्मियों के प्रतिभा प्रदर्शन के लिए बहुप्रतीक्षित बहूद्देशीय हाल भी बने लेकिन उनका लाभ रंगकर्मियों को नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि उन स्थानों का किराया इतना अधिक है कि सामान्य नाट्य संस्थाओं के लिए उतना भुगतान कर पाना संभव नहीं है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों समेत सभी अपेक्षित फोरम पर मांग रखने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। कलाकारों को कोई राहत नहीं मिली।

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक बार फिर शहर के रंगकर्म से जुड़े प्रतिभावान कर्मयोगियों ने अंगड़ाई ली है। इस बाबत उन्होंने 10 अगस्त को महात्मा गाँधी इंटर कालेज सभागार में एक बैठक की। बैठक में मौजूद रंगकला प्रेमियों ने अपने-अपने विचार रखे। लबबों-लुआब ये निकला कि इस बार अपनी मांगों को चरणबद्ध तरीके से शासन-प्रशासन के सामने रखा जाए। इस बार यह जरूर ध्यान रखा जाए कि प्रयास की बैठकों के जरिए समीक्षा भी जरूरी समझ कर किया जाए। जिससे हमे अपने प्रयासों की प्रगति रिपोर्ट मालूम होती रहे। बैठक की अध्यक्षता रंगकर्म को समर्पित रंगकर्मी मानवेंद्र त्रिपाठी ने की। बैठक में कलाकारों के प्रोत्साहन में सदैव योगदान देने वाले दूरदर्शन से अवकाशप्राप्त अधिकारी बच्चूलाल, अभियान संस्था के कर्ताधर्ता श्रीनारायन पाण्डेय, कला प्रोत्साहक शैवाल शंकर श्रीवास्तव, समाजसेवी आजाद पाण्डेय, वरिष्ठ रंगकर्मी रवींद्र रंगधर, अजीत प्रताप सिंह, स्थापित व्यंगकार शैलेश त्रिपाठी ‘मोबाइल बाबा’, प्रसिद्ध फिल्मी हास्य कलाकार अशोक महर्षि, सुनील जायसवाल, बेचन सिंह पटेल, अमित पटेल, धर्मेन्द्र भारती, निशिकांत, विवेक श्रीवास्तव, महेश तिवारी, आईटी इंजीनियर राहुल मिश्र, मुन्ना मिश्र, अजय यादव, विवेक अस्थाना, रीना सिंह, महेश वालानी सहित कई दर्जन कलाकार मौजूद रहे। अधिकांश कलाकारों ने इस बार के प्रयास को अंजाम तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। मौजूद सभी कलाप्रेमियों में जो उत्साह दिखा उस आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस बार कलाकारों की यह अंगड़ाई रंगकर्म के लिए आवश्यक रंगमहल खड़ा करके ही मानेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *