- Home
- स्टेट न्यूज
- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप, आजम खां को जानबूझकर परेशान कर रही भाजपा सरकार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप, आजम खां को जानबूझकर परेशान कर रही भाजपा सरकार
लखनऊ-समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बेहद गंभीर आरोप जड़ा है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में साइकिल यात्रा करने वालों का स्वागत करने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार रामपुर तथा देश के लोकप्रिय नेता आजम खां को फर्जी केस में फंसा जानबूझकर परेशान कर रही है। रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के साथ व उनके परिवार को भाजपा जानबूझ कर परेशान कर रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की साजिश है कि आजम खां का जौहर विश्वविद्यालय बंद हो जाए।
जौहर विश्वविद्यालय बंद कराने की साजिश-अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खां पर फर्जी केस लिखे गए, राजनीति से प्रेरित केस लिखा गए हैं। तानाशाही तरीके से विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। कहा की बीजेपी की सरकार लोगो को अपमानित करने का कार्य कर रही है हमारे कार्यकर्ताओं पर 10 हज़ार केस दर्ज़ किए गए है इसके साथ उन्होंने जोड़ा कि हम मुकदमों से डरने वाले नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि किसान आंदोलन की खिलाफत करने वाले राष्ट्र व समाज विरोधी हैं। हमको लॉकडाउन के दौरान किसानों ने ही भुखमरी से बचाया है। किसान आंदोलन के दौरान समाजवादियों पर 10 हजार से अधिक मुकदमें इस सरकार ने दर्ज किए हैं। हर सीमा को लांघकर भाजपा अन्याय कर रही है।यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होने का झूठा दावा कर रहे हैं। लॉकडाउन में नौकरी चली गईं, रोजगार कम हो गए, सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कटौती हो रही है। इससे पहले अखिलेश यादव ने आजम खां के समर्थन में रामपुर से लखनऊ तक साइकिल चलाकर आए सपा कार्यकर्ताओं का प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया।